Menu
blogid : 7002 postid : 1391001

विराट से धोनी तक, तस्वीरों में देखें कितना बदल गया है इन स्टार का लुक

भारतीयों का क्रिकेट प्रेम किसी से छुपा नहीं है, यहां हर दूसरा बच्चा क्रिकेटर बनने का सपना देखता है। यही वजह है कि टीम इंडिया के लिए खेलने वाले हर खिलाड़ी के ऊपर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव होता है। इंडियन क्रिकेटर्स को उनके फ़ैन सिर आंखों पर बैठा कर रखते हैं। साथ ही उनसे जुड़ी हर छोटी बड़ी-बात को जानने को उत्सुक रहते हैं। इसी सिलसिले में चलिए आपको दिखाते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े-बड़े खिलाड़ियों में डेब्यू मैच से लेकर अब तक कितने बदलाव आए हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh19 Aug, 2018

 

 

1. विराट कोहली

विराट कोहली ने अपना पहला वनडे इंटरनेशनल वर्ष 2008 में श्रीलंका के ख़िलाफ खेला था। उस दौरान के विराट और अब के विराट न केवल फिटनेस बल्कि खेल की तकनीक का भी काफी फर्क का चुका है। विराट आज के दौर क सबसे सफल क्रिकेटर हैं और सात ही भारत के कप्तान भी हैं।

 

 

2. एम एस धोनी

पूर्व कैप्टन कूल यानि कि एम एस धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के ख़िलाफ डेब्यू किया था। धोनी ने कई सालों तक लंबे बालों वाला स्टाइल रखा था जो काफी मशहूर हुआ था। वैसे धोनी इन 11 सालों में काफी बदल गए हैं। वैसे धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं, जब उन्होंने डेब्यू किया था तो शायद ही किसी ने सोचा हो कि वो इतने सफल क्रिकेटर बनेंगे।

 

 

 

3. शिखर धवन

टीम इंडिया के गब्बर यानि कि शिखर धवन ने वर्ष 2010 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ अपना पहला मैच खेला था। उस दौरान के शिखर धवन और अब के शिखर धवन में काफी अतंर आ गया है खुद शिखर भी अपनी इस तस्वीर को देखकर हंस पड़ेंगे।

 

 

4. सुरेश रैना

सुरेश रैना ने साल 2005 में श्रीलंका के साथ अपना पहला वनडे इंटरनेशनल खेला था। रैना ने साल 2011 विश्व कप में अहम भूमिका निभाई थी। रैना भारतीय टीम के सबसे शानदार खिलाड़ी और फिल्डर के तौर पर गिने जाते हैं। वैसे तस्वीरें देखकर लगता है रैना पहले से ज्यादा फिट हो गए हैं।

 

 

5. आर अश्विन

भारतीय टीम के मुख्य स्पिनर गेंदबाज आर अश्विन ने साल 2010 में श्रीलंका के ख़िलाफ डेब्यू किया था। अश्विन इस वक्त भारत के मुख्य स्पिनर हैं और उन्होंने इस खेल में कई मुकाम हासिल कि एहैं। वैसे तस्वीरें देखकर लगता है वक्त कितनी जल्दी आगे बढ़ गया है।

 

 

6. हार्दिक पांड्या

 

 

आल राउंडर हार्दिक पांड्या ने साल 2016 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था, हार्दिक ने बेहद कम समय में अपन जगह टीम में बनाई है। हार्दिक ने केवल वनडे और टी20 में बल्कि टेस्ट में भी अच्छा खेल दिखाते हैं। हार्दिक को देखकर तो यही लगता है कि वो डेब्यू से अबतक अपने स्टाइल को लेकर जाने जाते हैं।…Next

 

Read More:

टीम इंडिया के पांच बड़े खिलाड़ी वनडे में हिट, लेकिन टेस्ट में हुए फेल

अफरीदी से मोहम्मद शमी तक, इन क्रिकेटरों के रहे हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स

एशिया के बाहर पिछले 5 सालों से फ्लॉप हैं धवन, बना पाए हैं केवल एक शतक

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh