Menu
blogid : 7002 postid : 1351370

मां के लिए दौरा छोड़कर भारत लौटे थे धवन, ये स्‍टार क्रिकेटर भी हैं अपनी मां के बेहद करीब

मां की तबीयत खराब होने के कारण श्रीलंका दौरा बीच में छोड़कर वापस भारत लौट आए भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी मां के साथ ट्विटर पर एक इमोशनल फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा- मां ठीक हो रही हैं… उनका स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतर है, आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद। फैंस भी दुआ कर रहे हैं कि शिखर की मां जल्‍द स्‍वस्‍थ हों। इंडियन क्रिकेट टीम के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। उनका मानना है कि वो आज जो कुछ भी हैं, अपनी मां की वजह से ही हैं। हम आपको कुछ स्‍टार क्रिकेटर्स और उनकी मां के बारे में बता रहे हैं, जिससे पता चलता है कि उन्हें अपनी मां से खासा लगाव है।


shikar dhawan


विराट कोहली

virat kihali


इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को स्टार बनाने में उनकी मां सरोज कोहली का महत्वपूर्ण योगदान है। विराट के पिता की मौत हो जाने के बाद उनकी मां ने उन्‍हें पिता की कमी महसूस नहीं होने दी।


महेंद्र सिंह धोनी

ms dhoni


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। उनकी मां देवकी देवी ने काफी मेहनत से धोनी को इस मुकाम पर पहुंचाया है।


युवराज सिंह

yuraj singh


युवराज सिंह और उनकी मां शबनम दोनों एक-दूसरे के साथ दोस्तों जैसा व्यवहार करते हैं। युवराज अपनी हर बात मां से शेयर करते हैं और उन्हें खूब प्यार करते हैं।


हरभजन सिंह

harbhajan singh


पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाले हरभजन सिंह और उनकी मां अवतार कौर के बीच खासा लगाव है। दूर रहते हुए भी हरभजन हर समय अपनी मां से दिल से जुड़े रहते हैं।


रोहित शर्मा

rohit sharma


टीम इंडिया के हिट मैन रोहित शर्मा भी अपनी मां से बहुत प्‍यार करते हैं। एक साधारण परिवार से होते हुए भी रोहित ने इंडियन टीम में अपना खास नाम बनाया, जिसके पीछे उनकी मां की मेहनत भी है।


सुरेश रैना

suresh raina


इंडियन टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना और उनकी मां परवेश रैना की तस्वीर भी बहुत सुंदर है। इससे पता चलता है कि वे अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं।


Read More:

राम रहीम की सब्‍जी मंडी: भक्‍तों को बेचता था 5000 में एक पपीता और 1000 रुपये में एक मिर्च  
वो कामयाब निर्देशक जिसकी फिल्‍मों के नाम ‘K’ से होते हैं शुरू, जानें उनके बारे में खास बातें

Quora पर बराक ओबामा से आगे नहीं, पीछे हैं मोदी के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh