मां की तबीयत खराब होने के कारण श्रीलंका दौरा बीच में छोड़कर वापस भारत लौट आए भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी मां के साथ ट्विटर पर एक इमोशनल फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा- मां ठीक हो रही हैं… उनका स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतर है, आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद। फैंस भी दुआ कर रहे हैं कि शिखर की मां जल्द स्वस्थ हों। इंडियन क्रिकेट टीम के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। उनका मानना है कि वो आज जो कुछ भी हैं, अपनी मां की वजह से ही हैं। हम आपको कुछ स्टार क्रिकेटर्स और उनकी मां के बारे में बता रहे हैं, जिससे पता चलता है कि उन्हें अपनी मां से खासा लगाव है।
विराट कोहली
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को स्टार बनाने में उनकी मां सरोज कोहली का महत्वपूर्ण योगदान है। विराट के पिता की मौत हो जाने के बाद उनकी मां ने उन्हें पिता की कमी महसूस नहीं होने दी।
महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। उनकी मां देवकी देवी ने काफी मेहनत से धोनी को इस मुकाम पर पहुंचाया है।
युवराज सिंह
युवराज सिंह और उनकी मां शबनम दोनों एक-दूसरे के साथ दोस्तों जैसा व्यवहार करते हैं। युवराज अपनी हर बात मां से शेयर करते हैं और उन्हें खूब प्यार करते हैं।
हरभजन सिंह
पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाले हरभजन सिंह और उनकी मां अवतार कौर के बीच खासा लगाव है। दूर रहते हुए भी हरभजन हर समय अपनी मां से दिल से जुड़े रहते हैं।
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के हिट मैन रोहित शर्मा भी अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। एक साधारण परिवार से होते हुए भी रोहित ने इंडियन टीम में अपना खास नाम बनाया, जिसके पीछे उनकी मां की मेहनत भी है।
सुरेश रैना
इंडियन टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना और उनकी मां परवेश रैना की तस्वीर भी बहुत सुंदर है। इससे पता चलता है कि वे अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं।
Read More:
राम रहीम की सब्जी मंडी: भक्तों को बेचता था 5000 में एक पपीता और 1000 रुपये में एक मिर्चवो कामयाब निर्देशक जिसकी फिल्मों के नाम ‘K’ से होते हैं शुरू, जानें उनके बारे में खास बातेंQuora पर बराक ओबामा से आगे नहीं, पीछे हैं मोदी के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
Read Comments