इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में जिस बल्लेबाज पर पहले कोई फ्रेंचाइजी दाव नहीं लगा रही थी उन्हीं क्रिस गेल ने अब अपने बल्ले से सभी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे क्रिस गेल ने आईपीएल 2018 का पहला शतक ठोक दिया। गेल ने सिर्फ 58 गेंदों में शतक बवाया, गेल का ये आईपीएल में छठा शतक था और उन्होंने इस दौरान 11 छक्के और 1 चौका लगाया। गेल ने 63 गेंदों में नाबाद 104 रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से रिकॉर्ड्स की बारिश हुई।
2018 का लगाया पहला शतक
क्रिस गेल आईपीएल के सबसे बड़े शतकवीर हैं, इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से ये छठा शतक निकला है। जबकि आईपीएल 2018 में वो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। 38 साल के गेल ने लोकेश राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 53, मयंक अग्रवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 30, करुण नायर के साथ तीसरे विकेट के लिए 85 और एरॉन फिंच के साथ चौथे विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी निभाई।
‘यूनिवर्सल बॉस‘ ने टी20 में 21 शतक लगाए हैं
‘यूनिवर्सल बॉस’ के नाम से मशहूर गेल का बल्ला जब घूमता है तो विपक्षी टीम धराशाई हो ही जाती है। गेल ने ये कारनाम टी20 में कई बार किया है, क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 21 शतक लगाए हैं। दुनिया का कोई बल्लेबाज 7 से ज्यादा टी20 शतक नहीं लगा सका है। टी20 में मैक्कलम, क्लिंगर और ल्यूक राइट ने 7-7 शतक ठोके हैं।
एक ओवर में लगाए 4 छक्के
क्रिस गेल ने राशिद खान के एक ओवर में चार छक्के लगाए। ऐसा कारनामा करने वाले वो महज दूसरे बल्लेबाज हैं। गेल ने मैच के 14वें और राशिद खान के तीसरे ओवर में लगातार चार आसमानी छक्के उड़ाए। गेल से पहले एबी डी विलियर्स ने भी ये कारनामा किया था।
11 छक्कों की मदद से बनाए 104 रन
क्रिस गेल ने आईपीएल में चौथी बार एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाए। दूसरा कोई और बल्लेबाज ये कारनामा एक से ज्यादा बार नहीं कर सका है। क्रिस गेल के 63 गेंदों पर एक चौके और 11 छक्कों से सजी 104 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली है।
सेंचुरी भी है वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस गेल टी20 क्रिकेट में 16 बार 10 या उससे ज्यादा छक्के जड़ चुके हैं। दुनिया का कोई खिलाड़ी ये कारनामा दो से ज्यादा बार नहीं कर सकता है। क्रिस गेल ने टी20 की 12 अलग-अलग टीमों के खिलाफ कम से कम एक सेंचुरी जमाई है जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड है।…Next
Read More:
IPL के इस खिलाड़ी के पिता करते हैं सिलेंडर डिलीवरी, भाई चलाता है ऑटो
IPL 2018: रन बनाने में आगे भारतीय, लेकिन जलवा बिखेर रहे विदेशी खिलाड़ी
IPL इतिहास में इन 10 बॉलर्स की हुई सबसे ज्यादा धुनाई, लिस्ट में 7 इंडियन
Read Comments