इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने पुराने रंग में नजर आ रहे हैं। धोनी ने कुछ ऐसी लाजवाब पारियां खेली हैं जिसने उनके चाहने वालों का दिल जीतने के साथ आलोचकों को भी चुप कराया है। धोनी के विकल्प के तौर पर देखे जा रहे कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक भी पूरी जिम्मेदारी से मैच को अपने अंजाम तक पहुंचा रहे है।
धोनी या कार्तिक कौन हैं बेहतर
महेंद्र सिंह धोनी को उनके लंबे छक्के और मुश्किल हालात से अपनी टीम को जित दिलाने के लिए जाना जाता है। धोनी की पहचान दुनिया के बेहतरीन फिनिशर के तौर पर होती है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने इस आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए फिनिशर की भूमिका अदा की है। इस सीजन में अगर धोनी और कार्तिक के आंकड़ों पर नजर डाले तो कोलकाता के कप्तान बाजी मारते नजर आते हैं। पिछले कुछ महीनों में क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में कार्तिक सबसे बड़े मैच फिनिशर बनकर उभरे हैं। मंगलवार को कार्तिक ने राजस्थान के खिलाफ 31 गेंदों पर 41 रन की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई। इस सीजन में यह चौथा मौका है, जब कोलकाता के कप्तान ने टीम की जीत पक्की कर मैदान से लौटे हैं।
दिनेश कर्तिक
कोलकाता के नए कप्तान कार्तिक इन दिनों अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। अब तक कार्तिक ने कोलकात को कई बार जीत तक पहुंचाया है। कार्तिक ने आईपीएल के तीसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 35 रन बनाए थे। वहीं, 15 वें मुकाबला में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 42 (नाबाद) रन बनाए हैं। इसके बाद कार्तिक ने 177 रन का पीछा करते हुए कार्तिक ने 45 (नाबाद) रन बनाए थे। कार्तिक ने पिछले में राजस्थान के खिलाफ 41 नाबाद रन बनाए थे और छक्के के साथ मैच फिनिश किया था।
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 205 रन के पहाड़ जैसे स्कोर को 70 रन की नाबाद पारी खेल कर पीछा किया था। बैंगलोर के खिलाफ ही दूसरे मैच में 31 रन की नाबाद पारी खेल मैच खत्म कर धोनी वापस लौटे थे। सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए मैच में धोनी ने 20 रन की छोटी सी पारी खेली लेकिन मैच खत्म करने के बाद ही आए।…Next
Read More:
आईपीएल के इन हीरो को भूले दर्शक, कभी मैदान पर चलता था जादू
IPL के स्टार गेंदबाज हुआ करते थे कामरान, अब करते हैं खेतों में काम
IPL में बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले 6 खिलाड़ी, जो आज तक नहीं ठोक पाए शतक
Read Comments