Menu
blogid : 7002 postid : 1389902

32 हजार रुपये का बैट इस्तेमाल करते हैं धोनी! जानिए क्या है खासियत

पूर्व भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से पीले कलर के लिए खेल रहे हैं औऱ उनके चाहनेवाले उन्हें इस तरह देखकर बेहद खुश हैं। दरअसल धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के सफलतम कप्‍तानों में से एक हैं। आईपीएल सीजन 11 में धोनी फिर चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान के रूप में वापस आए हैं। स्‍पॉट फिक्सिंग स्‍कैंडल में फंसने के बाद दो साल बाद चेन्नई ने मैदान पर एक बार फिर से वापसी की है और शानदार प्रदर्शन किया है।

 

 

 

दो बार जीत चुके हैं आपीएल का खिताब

अब तक महेंद्र सिंह धोनी ने 132 मैचों में चेन्‍नई की कप्‍तानी की है और उनमें से 80 मैच जीते। वर्तमान लीग में रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के अलावा धोनी ही ऐसे कप्‍तान हैं जिन्‍होंने यह टूर्नामेंट दो बार जीता है।

 

 

पावर हिटिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं धोनी

कप्‍तान के अलावा महेंद्र सिंह धोनी को उनकी पावर हिटिंग के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। धोनी ने आईपीएल में अब तक 162 मैच खेले हैं जिनमें उन्‍होंने 38.22 के औसत से 3,670 रन बनाए हैं। आईपीएल में धोनी ने कुल 258 चौके और 162 छक्‍के लगाए हैं। आईपीएल में धोनी का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन रविवार को किंग्‍स इलेवन पंजाब के खिलाफ आया, जब उन्‍होंने नाबाद 79 रनों की पारी खेली।

 

 

45 एमएम का बल्ला करते हैं इस्तेमाल

धोनी की टाइमिंग और बाजुओं की ताकत पर क्रिकेट एक्‍सपर्ट चर्चा करते रहे हैं। इसके अलावा, 45 एमएम के किनारे वाला उनका बल्‍ला भी शॉट्स में अहम भूमिका निभाता है। शीर्ष भारतीय बल्‍लेबाजों में धोनी ही इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं जो 45 एमएम एज वाला बैट इस्‍तेमाल करते हैं। धोनी ने 2013 में ऑस्‍ट्रेलिया की Spartan Sports के साथ करार किया था, तब से धोनी उन्‍हीं का लोगो बैट पर इस्‍तेमाल करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी ने यह डील 25 करोड़ रुपये में की।

 

 

32,000 रुपये का है बल्ला

मीडिया में छपी खबरों के मानें तो धोनी के बल्‍ले का वजन 1.18-1.25 किलोग्राम के बीच है और इसे ग्रेड 1 इंग्लिश विलो से बनाया गया है जो क्रिकेट में सर्वश्रेष्‍ठ क्‍वालिटी देती है। धोनी के बल्‍ले की कीमत लगभग 32,000 रुपये हैं और इसिलए वो बेहद खास है।Next

 

 

 

Read More:

IPL के इस खिलाड़ी के पिता करते हैं सिलेंडर डिलीवरी, भाई चलाता है ऑटो

IPL 2018: रन बनाने में आगे भारतीय, लेकिन जलवा बिखेर रहे विदेशी खिलाड़ी

IPL इतिहास में इन 10 बॉलर्स की हुई सबसे ज्यादा धुनाई, लिस्ट में 7 इंडियन

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh