Menu
blogid : 7002 postid : 1389997

IPL में बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले 6 खिलाड़ी, जो आज तक नहीं ठोक पाए शतक

आईपीएल में किसी भी बल्लेबाजी के लिए सतक बनान बड़ी बात होती है। महज 20 ओवर में आपको सामने दुनिया के बेहतरीन और अलग अलग गेंदबाज गेंद ड़ालता है। ऐसे में आपको हर गेंद को बाउंड्री तक पहुंचाना होत है तब जाकर आप शतक तक पहुंच पाते हैं। आईपएल में सबसे ज्यादा शतक गेल के बल्ले से निकले हैं, वहीं भारतीय कप्तान विराट भी इस लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी कोई की कुछ बल्लेबाज ऐसे भी हैं जो बेहतरीन खेल दिखाते हैं और 100 से ज्यादा मैच भी खेल चुके हैं लेकिन आजतक शतक नहीं लगा पाएं हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh27 Apr, 2018

 

 

1. गौतम गंभीर

दिल्ली डेयरडेविल्य की कप्तानी से खुद को दूर कर लिया है। गंभीर ने कहा है कि वो इसलिए कर रहे हैं ताकि आने वाले मैचों में वो अपना पूरा फोकस अपने खेल पर दें। वैसे गंभीर ने अबतक कई कमाल की पारियां खेली हैं और अपनी टीम को जीत भी दिलाई है, गौतम की सर्वोच्च पारी 93 रन की है लेकिन वो आजतक शतक नहीं बना पाएं हैं।

 

 

2. महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल में चेन्नई के कप्तान धोनी को सबसे सफल कप्तानों में माना जाता है। उनकी टीम ने दो बार आईपीएल पर भी कब्जा जमाया है।लेकिन यह दिग्गज बल्लेबाज़ भी आईपीएल में अपने पहले शतक से अभी दूर है। धोनी ने अब तक खेले 163 मैचों में 37.88 के औसत और 136.92 के स्ट्राइक रेट से 2684 रन बनाए हैं, जिसमें 18 अर्धशतक शामिल हैं। माही का सर्वोच्च निजी स्कोर 79 रन है, जो कि उन्होंने आईपीएल 11 के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बनाया है।

 

 

3. दिनेश कार्तिक

केकेआर के नए कप्तान दिनेश कार्तिक अब तक आईपीएल में कई टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज़ कार्तिक ने 2008 से अब तक 157 मैच खेलते हुए 25.45 के औसत और 126.25 के स्ट्राइक रेट से 3054 रन बनाए हैं, जिसमें 14 अर्धशतक शामिल हैं। कार्तिक का सबसे अधिक स्कोर 86 रन है जो उन्होंने 2013 में मुंबई के लिए दिल्ली के खिलाफ बनाया था, लेकिन वो शतक नहीं जमा पाए आजतक।

 

 

4. रॉबिन उथप्पा

कोलकाता नाइट राइडर्स के रॉबिन उथप्पा को भी आईपीएल के धाकड़ बल्लेबाज़ों में गिना जाता है, लेकिन वो भी अब तक इस लीग में शतकीय पारी नहीं खेल पाए हैं। 2014 में ऑरेंज कैप हासिल करने वाले इस खिलाड़ी ने अब तक 154 मैच खेले हैं, जिसमें 29.36 के औसत और 131.91 के स्ट्राइक रेट से 3906 रन बनाए हैं 22 अर्धशतक के साथ। उनका सर्वोच्च स्कोर 87 रन है, जो कि 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ बनाया था।

 

 

5. शिखर धवन

टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन का नाम भी उन खिलाड़ियों में शामिल है जिनके नाम आईपीएल में कोई शतक नहीं है। 2008 से अब तक इस बल्लेबाज़ ने 131 मैच खेलते हुए 33.25 के औसत और 122.42 के स्ट्राइक रेट से 3691 रन बनाए हैं, जिसमें 29 अर्धशतक शामिल हैं। शिखर का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 95 रन है, जो कि उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के लिए 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बनाया था।

 

 

6. युवराज सिंह

 

 

युवराज सिंह को टीम इंडिया का सिक्सर किंग कहा जाता है और वह 2008 से आईपीएल के साथ जुड़े हुए हैं। इस ​धाकड़ बल्लेबाज़ ने अब तक 124 मैच खेले हैं, जिसमें 25.22 के औसत और 130.43 के स्ट्राइक रेट से 2623 रन बनाए हैं। 12 अर्धशतक लगाने वाले युवी का सर्वोच्च स्कोर 83 रन है। उन्होंने ये पारी आरसीबी की तरफ से 2014 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेली थी।Next

 

 

Read More:

IPL के इस खिलाड़ी के पिता करते हैं सिलेंडर डिलीवरी, भाई चलाता है ऑटो

IPL 2018: रन बनाने में आगे भारतीय, लेकिन जलवा बिखेर रहे विदेशी खिलाड़ी

IPL इतिहास में इन 10 बॉलर्स की हुई सबसे ज्यादा धुनाई, लिस्ट में 7 इंडियन

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh