18 दिसंबर को जयपुर में आईपीएल 2019 के खिलाड़ियों की पहले दौर नीलामी हुई। इस दौरान करीब 351 क्रिकेटर नीलामी में आए थे, जिसमें से करीब 226 भारतीय खिलाड़ी शामिल थे। 351 में से आईपीएल 2019 के लिए 70 खिलाड़ियों का चयन होना था लेकिन 60 ही खरीदे गए। इन 60 खिलाड़ियों में 40 भारतीय और 20 विदेशी खिलाड़ी हैं। ऐसे में यहां हम आपको आईपीएल सीरीज के उन प्लेयर्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें सबसे ज्यादा रकम देकर खरीदा गए, लेकिन वक्त के साथ उनकी कीमत में बदलाव भी देखने को मिला।
1. युवराज सिंह
लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर चल रहे युवराज सिंह IPL 2019 में खिलाड़ियों की नीलामी के पहले दौर में नहीं बिक सके। युवराज को 2015 आईपीएल में 16 करोड़ में खरीदा गया था जबकि 2014 में वह 14 करोड़ में बिके थे। इस साल युवराज का बेस प्राइज एक करोड़ रूपये था। युवराज को मुंबई इंडियंस ने सिर्फ एक करोड़ रुपये में खरीदा।
2. बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को आईपीएल सीजन 11 में 2018 के दौरान राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने पूरे सीजन में 196 रन बनाए थे और 8 विकेट लिए थे। स्टोक्स को उनकी पुरानी टीम ने 2019 के लिए रीटेन किया है।
3. दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक 2014 में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से 12.5 करोड़ रुपए में खरीदे गए थे। दाएं हाथ के क्रिकेटर आईपीएल की तमाम टीमों के साथ खेल चुके हैं। कार्तिक को 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू ने 10.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद वह केकेआर की टीम में शामिल हुए। 2018 में केकेआर ने उन्हें 7.40 लाख में खरीदा था। 2019 में भी कार्तिक को केकआर ने रीटेन किया है।
4. जयदेव उन्नादकट
2018 में राजस्थान रॉयल्स ने जयदेव उन्नादकट को 11.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस साल पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था, फिर रॉयल्स ने ही उन्हें 8.4 करोड़ में खरीदा है।
5. गौतम गंभीर
2011 में गौतम गंभीर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11.4 करोड़ में खरीदा गया था। बाएं हाथ के ओपनर कोलकाता नाइट राइडर्स से पहले दिल्ली डेयरविल्स के साथ भी खेल चुके थे। गंभीर 2011, 12 और 13 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कैप्टन रहे। 2011 के वर्ल्ड कप के हीरो गौतम गंभीर ने कुछ दिन पहले ही क्रिकेट से सन्यास लिया है।
6. लोकेश राहुल
लोकेश राहुल को 2018 में 11 करोड़ रुपए में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा था। 2019 में भी केएल राहुल किंग्स इलेवन पंजाब के द्वारा रीटेन किए गए।
7. रवींद्र जड़ेजा
रवींद्र जड़ेजा को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2012 में 9.72 करोड़ रुपए में खरीदा था। बाएं हाथ के ऑलराउंडर जड़ेजा 2019 में भी धोनी की कैंप्टेंसी में खेलते दिखाई देंगे।…Next
Read More:
इस साल कोहली की कप्तानी में तीन देशों में जीत, 15 साल बाद एडिलेड में मिली जीत खास
ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्टेडियम में भारत के लिए खराब रहा है रिकॉर्ड, नसीब हुई सिर्फ एक बार जीत
पहला टेस्ट जीतने के बाद 14 में से सिर्फ एक सीरीज हारी है टीम इंडिया, बना सकती है ये रिकॉर्ड
Read Comments