Menu
blogid : 7002 postid : 1393587

इन पांच खिलाड़ियों ने दिलाई दिल्ली कैपिटल्स को जीत, चैंपियन मुंबई को दी शिकस्त

नाम बदलने के साथ ही दिल्ली की टीम ने अपना खेल भी बदला है। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 12 का आगाज जीत के साथ किया है, दिल्ली ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 37 रन से शिकस्त दी है। मुंबई इंडियंस के घर में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए और मुंबई इंडियंस को 214 रनों का टारगेट दिया।  ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर कैसे दिल्ली ने दी मुंबई को करारी शिक्स्त दी है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh25 Mar, 2019

 

 

1. ऋषभ पंत

दिल्ली की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 27 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 78 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। इस तूफानी पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ मैच चुना गया। इंडियन टी-20 लीग में उन्होंने 9वीं हाफ सेंचुरी लगाई है। रिषभ पंत ने महज 18 गेंद पर अर्धशतक जमाया। वह दिल्ली की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। साल 2016 में क्रिस मॉरिस ने 17 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाई थी। साल 2012 में वीरेंद्र सहवाग ने 20 गेंद पर ऐसा किया था।

 

 

2. शिखर धवन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम को शिखर धवन ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने इस मुकाबले में 36 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि इस दौरान वह अर्धशतक नहीं बना पाए, लेकिन उन्होंनो दिल्ली को अच्छी शुरूआत दी जो अच्छी थी।

 

 

3. कोलिन इनग्राम

पृथ्वी शॉ और कप्तान श्रेयय अय्यर के आउट होने बाद कोलिन इनग्राम ने धवन के साथ मिलकर पारी को संभाला और स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। इस मैच में इमग्राम ने 32 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए। धवन और इनग्राम के बीच तीसरे विकेट के लिए 83 रन की बड़ी साझेदारी हुई।

 

 

4. इशांत शर्मा

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उन्होंने सबसे पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (14) को कैच आउट कराया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली को एक और बड़ी सफलता दिलाई। क्विंटन डी कॉक (27) को उन्होंने बोल्ट के हाथों कैच आउट कराया।

 

 

5. कागिसो रबाडा

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज ने कागिसो रबाडा ने दिल्ली की तरफ से शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इस दौरान रबाडा ने युवराज सिंह (53) और बेन कटिंग (3) को अपना शिकार बनाया।

 

 

मुंबई के इन खिलाड़ियो की पारी हुई बेकार

दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए मुंबई को 214 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में मुंबई के लिए युवराज सिंह ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 53 रन बनाए। जबकि क्रुणाल पांड्या ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों की पारियां मुंबई को जीत नहीं दिला सकी। इसके अलावा क्विंटन डी कॉक ने 27 रन की अच्छी पारी खेली।…Next

 

Read More:

दूसरे T20 में सीरीज बचाने उतरेगा भारत, मुकाबले के लिए टीम इंडिया में हो सकते है बड़े बदलाव

World Cup 2019: इन भारतीय क्रिकेटर्स का हो सकता है यह आखिरी विश्व कप

साउथ अफ्रीका के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास, इंग्लिश काउंटी की तरफ दिखा

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh