Menu
blogid : 7002 postid : 1393483

IPL में इन टीमों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, जानें अब तक के 5 सबसे बड़े स्कोर

इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां सीजन शुरू होने में अब कुछ दिन ही बचे हैं। कई सारे खिलाड़ी इसकी तैयारी में भी लगे हैं। खास बात ये है की आईपीएल में हर साल कई सारे रिकॉर्ड बनते और टूटत हैं। आईपीएल को बल्लेबाजों का खेल माना जाता है और इंडियन प्रीमियर लीग में एक से बढ़कर एक धुरंधर बल्लेबाज मौजूद है, जो गेंदबाजों की पिटाई करने में महारथ रखते हैं। 12वें सीजन की शुरुआत से पहले जान लीजिए, किस टीम के नाम पर दर्ज है टूर्नामेंट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड।

Shilpi Singh
Shilpi Singh16 Mar, 2019

 

 

1. साल 2013, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पुणे वॉरियर्स इंडिया

आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम पर दर्ज है। साल 2013 में टीम ने 23 अप्रैल को पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ क्रिस गेल की तूफानी पारी के दम पर टीम ने 263 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। गेल ने 66 गेंद पर 175 रन की पारी खेली थी। क्रिस गेल ने इस पारी के दौरान 13 चौके और कुल 17 छक्के लगाए थे उनका स्ट्राइक रेट 265 से भी उपर था। इस मैच में आरसीबी ने 130 रन से जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की थी।

 

 

2. साल 2016, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर– गुजरात लायंस

टूर्नामेंट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का कारनामा भी आरसीबी की टीम ने ही किया है। साल 2016 में 14 मई को खेले गए मुकाबले में टीम ने 248 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसमें कप्तान विराट कोहली की 55 गेंद पर 109 और एबी डिविलियर्स की 52 गेंद पर खेली गई 129 रन की आतिशी पारी शामिल थी।

 

 

3. साल 2010, चेन्नई सुपर किंग्सराजस्थान रॉयल्स

मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट की सबसे कामयाब टीम मानी जाती है। तीन बार खिताब जीतने वाली इस टीम ने 3 अप्रैल, 2010 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए 246 रन का स्कोर बनाया था। मुरली विजय ने 127 रन जबकि एल्बी मोर्केल ने 34 गेंद में 62 रनों तूफानी पारी खेली थी।

 

 

4. साल 2018, कोलकाता नाईट राइडर्स  किंग्स इलेवन पंजाब

पिछले साल खेले गए आईपीएल के 44वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 245 रन का स्कोर खड़ा किया था। गेंदबाजी में कमाल करने वाले सुनील नरेन (75) और कप्तान दिनेश कार्तिक (50) ने टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया था।

 

 

5. साल 2008 चेन्नई सुपर किंग्सकिंग्स इलेवन पंजाब

 

 

महेंद्र सिंह धोनी की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2008 के पहले ही सीजन में 19 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलते हुए 240 रन का स्कोर बनाया था। इसमें माइक हसी की 54 गेंद पर 116 रनों की पारी शामिल थी। सुरेश रैना ने महज 13 गेंद पर 31 रन की आतिशी पारी खेली थी। …Next

 

Read More:

दूसरे T20 में सीरीज बचाने उतरेगा भारत, मुकाबले के लिए टीम इंडिया में हो सकते है बड़े बदलाव

World Cup 2019: इन भारतीय क्रिकेटर्स का हो सकता है यह आखिरी विश्व कप

साउथ अफ्रीका के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास, इंग्लिश काउंटी की तरफ दिखा

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh