Menu
blogid : 7002 postid : 1392005

IPL युवराज और गंभीर को फ्रेंचाइजी ने निकाला, नीलामी से पहले देखें सभी टीमों की लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजी टीमें तैयारियों में जुट चुकी हैं। अगले महीने क्रिकेटरों की नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए क्रिकेटरों की लिस्ट जारी कर दी है। किंग्स इलेवन पंजाब ने युवराज सिंह को, दिल्ली डेयरडेविल्स ने गौतम गंभीर को और सनराइजर्स हैदराबाद ने शिखर धवन को रिलीज कर दिया है। वहीं महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली जैसे क्रिकेटरों को फ्रेंचाइजी टीमों ने रिटेन किया है। आईपीएल-12 के लिए दिसंबर में होने वाली नीलामी से पहले आठ फ्रेंचाइजी टीमों ने अपनी लिस्ट जारी कर दी है। 15 नवंबर खिलाड़ियों का अनुबंध बढ़ाने का अंतिम दिन था। आठ टीमों ने 44 विदेशी खिलाड़ियों सहित 130 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। तो चलिए एक नजर टीमों की लिस्ट पर।

Shilpi Singh
Shilpi Singh16 Nov, 2018

 

 

 

धोनी, रोहित के साथ ऋषभ पंत भी 15 करोड़ में रिटेन

मुंबई इंडियंस ने भी अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को रिटेन किया है। धोनी और रोहित  को जहां 15-15 करोड़ रुपए मिलेंगे, वहीं विराट को 17 करोड़ रुपए मिलेंगे। 15 करोड़ के ब्रेकेट में ऋषभ पंत शामिल हैं। उन्हें दिल्ली ने रिटेन किया है। चेन्नई ने सुरेश रैना (11 करोड़), पंजाब ने लोकेश राहुल (11 करोड़), कोलकाता ने सुनील नारायण (12.50 करोड़), राजस्थान ने स्टीवन स्मिथ और बेन स्टोक्स (दोनों 12.50 करोड़), मुंबई ने हार्दिक पंड्या (11 करोड़), बेंगलुरु ने एबी डिविलियर्स (11 करोड़) और हैदराबाद ने डेविड वार्नर (12.50 करोड़) और मनीष पांडेय (11 करोड़) को रिटेन किया है।

 

 

 चेन्नई ने सबसे ज्यादा 23 खिलाड़ियों को रिटेन किया

चेन्नई ने सबसे ज्यादा आठ विदेशी खिलाड़ियों सहित 23 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। हैदराबाद ने 20, दिल्ली ने 15 खिलाड़ियों, पंजाब ने 10 कोलकाता ने 13, मुंबई ने 18, राजस्थान ने 16 खिलाड़ियों और बेंगलुरु ने 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। आईपीएल-12 के लिए 18 दिसंबर को में जयपुर में होने वाली नीलामी में 20 विदेशी और 50 भारतीयों सहित कुल 70 खिलाड़ी खरीदे जाने हैं।

 

 

कोलकाता ने कुरेन और मिशेल जॉनसन को रिलीज किया

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने मिशेल जॉनसन, टॉम कुरेन, कैमरुन डेलपोर्ट तथा जावोन सियरलेस को अपने से अलग कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने कुल 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में अपूर्व वानखेड़े, विनय कुमार और ईशांक जग्गी भी शामिल हैं। फ्रेंचाइजी ने दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, रॉबिन उथप्पा और पीयूष चावला को रिटेन किया है। विदेशी खिलाड़ियों में क्रिस लिन, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को रिटेन किया है। शुभमन गिल, शिवम मावी, प्रसिद्ध कृष्णा और नितीश राणा, कमलेश नागरकोटी और रिंकू सिंह भी कोलाकाता के लिए खेलते नजर आएंगे। मिशेल स्टार्क को भी फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया।

 

 

गंभीर और युवी भी हुए बाहर

इस साल बीच आईपीएळ में ही दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गंभीर ने हटने का फैसला कर लिया था और अब उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं युवराज को खरीदने वाली टीम पंजाब ने भी उऩसे रिश्ता तोड़ लिया है। बता दें युवी को पंजाब ने 2 करोड़ में खरीदा था।

 

 

फ्रेंचाइजी टीमों ने रिटेन करने में खर्च किए 510.75 करोड़ रुपए

टीमों ने खिलाड़ियों को रिटेन करने में 510.75 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं, जबकि 145.25 करोड़ रुपए का सैलरी कैप बाकी है। पंजाब के पास सबसे ज्यादा 36.20 करोड़ रुपए बचे हैं। चेन्नई के पास 8.40 करोड़, दिल्ली के पास 25.50, कोलकाता के पास 15.20, मुंबई के पास 11.15, राजस्थान के पास 20.95, बेंगलुरु के पास 18.15 और हैदराबाद के पास 9.70 करोड़ रुपए बचे हैं।…Next

 

Read More:

बॉल आउट से मशहूर हुए थे रॉबिन उथप्पा, पत्नी शीतल है टेनिस खिलाड़ी

2018 में रिलीज हुई दिग्गज क्रिकेटरों की ऑटोबायोग्राफी, लिस्ट में सबसे ज्यादा भारतीय

एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज, लिस्ट में भारतीय भी शामिल

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh