Menu
blogid : 7002 postid : 1393597

मुंबई की हार के बावजूद नीता अंबानी ने युवराज को किया सम्मानित, देखें वीडियो

आईपीएल की शुरूआत हो चुकी है और अब तक जीतने भी मैच हुए हैं उनमे से सबसे खास मुंबई कै मैच रहा क्योंकि इस दौरान सबकी नजरें सिक्स किंग युवराज सिंह पर थी। युवी ने भले ही अपनी टीम के जीत तक न पहुंचाया हो लेकिन उन्होंने अपनी अर्धशतक पारी से ये साबित कर दिया अभी भी उनमें क्रिकेट बचा है और आने वाले दिनों में वो बेहतर खेल दिखाने को तैयार हैं। ऐसे में मुंबई टीम की मालकिन नीता अंबानी ने भी युवी का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानित किया। वहीं, मैच के बाद हुई बातचीत के दौरान उन्होंने अपने संन्यास पर भी बात की।

Shilpi Singh
Shilpi Singh26 Mar, 2019

 

 

 

युवी को मिला सम्मान

युवी को पहले मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया और उन्होंने टीम मैनेजमेंट को निराश नहीं किया। मुंबई इंडियंस के ओपनिंग मैच में युवी ने 35 गेंद पर 53 रनों की पारी खेली, हालांकि वो टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत नहीं दिला सके। लकिन इस दौरान उन्हें अपनी टीम से सम्मान मिला और इसे देने के लिए खुद टीम के मालकिन नीता अंबानी वहां पर मौजूद थी।

 

युवी को मिला बैज ऑफ ऑनर

मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में युवी को टीम की मालकिन नीता अंबानी ने बैज ऑफ ऑनर पहनाकर सम्मानित किया। इस वीडियो को मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इस दौरान वहा पर टीम क कई सारे खिलाड़ी मौजदू थे। युवी ने बैज ऑफ ऑनर मिलने के  बाद कहा कि भले ही उनकी टीम ये मैच जीत न सकी हो लेकिन आने वाले मैचों में वो अच्छा खेल दिखाएंग और इस मैच से कुछ अच्छा सिखा है।

 

View this post on Instagram

Dressing room traditions: @yuvisofficial earned the badge of honour from Mrs. Nita Ambani after his maiden fifty in #MI colours! . #CricketMeriJaan #OneFamily #MIvDC

Mumbai Indians (@mumbaiindians) on

 

पहले मैच में 37 रनों से हारी मुंबई

24 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 213 रन बना डाले। ऋषभ पंत ने 27 गेंद पर 78 रनों की पारी खेली। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 19.2 ओवर में 176 रनों पर ही ढेर हो गई। मुंबई इंडियंस को 37 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

 

 

नीता ने कहा था सबसे फिट खिलाड़ी हैं युवी

आईपीएल शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस टीम की ऑनर नीता अंबानी ने इस साल टीम में शामिल किए गए नए सदस्यों का स्वागत मुंबई इंडियंस का बैच पहना कर कर रही थी। युवराज सिंह को भी नीता अंबानी ने अपने हाथों से मुंबई इंडियंस बैच को पहनाया है। इतना ही नहीं नीता अंबानी ने युवी के बारे में एक खास बात भी कही। नीता अंबानी जब युवी को मुंबई इंडियंस का बैच पहना रही थी तो उन्होंने युवी को टीम का सबसे युवा और सबसे फिट खिलाड़ी करार दिया है।

 

 

जब समय आएगा तो संन्यास लूंगा – युवराज सिंह

 

आईपीएल के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की 37 रनों से हार के बाद युवराज ने कहा, ‘जब समय आएगा तो मैं सबसे पहले संन्यास लूंगा। पिछले दो साल मेरे लिए उतार चढ़ाव भरे रहे और मैं फैसला नहीं कर पाया कि मुझे क्या करना है’। युवराज ने कहा कि जब उन्होंने आत्मविश्लेषण किया, तो पाया कि वह अब भी खेल का लुत्फ उठा रहे हैं जैसा कि वह अंडर 16 क्रिकेटर के रूप में करते थे और राष्ट्रीय टीम में चयन के बारे में नहीं सोच रहे।…Next

 

Read More:

दूसरे T20 में सीरीज बचाने उतरेगा भारत, मुकाबले के लिए टीम इंडिया में हो सकते है बड़े बदलाव

World Cup 2019: इन भारतीय क्रिकेटर्स का हो सकता है यह आखिरी विश्व कप

साउथ अफ्रीका के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास, इंग्लिश काउंटी की तरफ दिखा

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh