Menu
blogid : 7002 postid : 1378699

अभी तक के IPL में सबसे महंगे रहे धोनी-कोहली समेत ये खिलाड़ी, करोड़ों में लगी इनकी बोली

हाल ही में आईपीएल में कई सारे सितारे रिटेन किए गए हैं। धोनी के फैंस के लिए खुशबरी है क्योंकि उन्होंने एक बार फिर से चेन्नई का दामन थाम लिया है। वहीं, रोहित और विराट अपनी टीम में बने हुए हैं। विराट को साल 2018 में सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है। 2018 के आईपीएल-11 के सबसे महंगे प्लेयर भले ही विराट कोहली हों, लेकिन धोनी और युवराज भी पिछले सीजन्स में सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं। 2008 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब तक हर सीजन को महंगे खिलाड़ी मिले, तो चलिए एक नजर ड़ालते हैं अब तक के आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों पर।

cover


1. महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल पहली बार साल 2008 में शुरु हुआ था, उस दौरान माही को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। धोनी ने टीम को निराशा नहीं किया और कई बार आईपीएल के खिताब तक टीम को पहुंचाया। 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को करीब 6 करोड़ रुपए में खरीदा था जो उस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।


MS Dhoni


2. एंड्यू फ्लिंटॉफ

एंड्यू के खाते में गई थी।


andrew flintoff chennai


3. गौतम गंभीर

दिल्ली की टीम से खेलेन वाले गौतम को साल 2011 में कोलकाता की टीम ने करीब 11.04 करोड़ में खरीदा था। उस सीजन में सबसे ऊंची बोली थी, गौतम ने कोलकाता को दो बार आईपीएल का विजेता भी बनाया है। हालांकि इस साल के लिए टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। ऐसे में सबकी नजर गंभीर पर बनी रहेगी।


Gautam


4. युवराज सिंह

भारतीय टीम के सिक्सर किंग कहे जाने वाले युवराज सिंह ने आईपीएल में दो बार सबसे मंहगे खिलाड़ी के तौर पर अपना नाम दर्ज करवाया। युवराज सिंह ने ये कारनामा IPL-7 यानि 2014 में किया जब उन्हें बेंगलुरु ने करीब 14 करोड़ तक खरीदा था। वहीं, IPL-8 यानि 2015 में युवी को दिल्ली ने 16 करोड़ में खरीदा था।  इस दौरान वो टूर्नामेंट के सबसे महंगे प्लेयर बने थे। बाद में युवी को हैदराबाद ने अपने खेमे में शामिल कर लिया था।


Yuvraj Singh



5. रवींद्र जडेजा

भारतीय टीम के सबसे काबिल स्पिनर में गिने जाने वाले जडेजा को आईपीएल से ही पहचान मिली थी। जडेजा पहले राजस्थान की टीम में थे, लेकिन उनके शानादार खेल की वजह से उन्हें साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.8 करोड़ में खरीदा था। जडेदा एक बार फिर से चेन्नई की टीम का हिस्सा बनेंगे क्योंकि उन्हें रिटेन कर लिया गया है।


Jadeja


6. शेन वाटसन

शेन ने विराट के गैरमौजूदगी में बेंगलुरु की कप्तानी का भी जिम्मा संभाला था।


Watson


7. बेन स्टोक्स

दमदार बल्लेबाजी की वजह से बेन ने अपना एक खास नाम बनाया है। इंग्लैंड की तरफ से खेलने वाले बेन इंग्लैंड के उप-कप्तान के तौर पर नजर आ चुके हैं। बेन को पुणे सुपरजाइंट्स टीम की टीम ने साल 2017 में करीब 14.5 करोड़ में खरीदा था जो हैरान करने वाला था।

ben-stokes


8. विराट कोहली


Virat


वैसे तो विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान हैं और उनका बल्ला इन दिनों खुब चल भी रहा है। ऐसे में बेंगलुरु की टीम ने उन्हें आगे के लिए भी अपनी टीम में बनाए रखा है। कोहली को इस साल बेंगलुरु ने करीब 17 करोड़ में रिटेन किया है। 2016 में भी विराट को उनकी टीम ने 12.5 करोड़ की रिटेनिंग फीस सहित कुल 15 करोड़ रुपए दिए थे।…Next


Read More:

क्रिकेटर्स की पत्नियां भी नहीं है उनसे कम, कोई है बॉक्सर तो कोई डांसर

अपने ही रिश्तेदार को दिल दे बैठे थे सहवाग, प्यार को पाने के लिए किया इतने साल इंतजार

गंभीर की पत्नी हैं करोड़ों की मालकिन, ऐसी है इनकी लाइफस्टाइल

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh