Menu
blogid : 7002 postid : 1389801

शमी की 8 गेंदो पर रसेल ने मारे 6 छ्क्के, टूटे कई रिकॉर्ड

कोलकाता नाइटराइडर्स ने सोमवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ IPL के मुकाबले में 71 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने नितीश राणा और आंद्रे रसेल की तूफानी पारी की बदौलत 201 रनों का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में दिल्ली की पारी 129 रनों पर ही सिमट गई।

 

 

12 गेंदों पर41 रनों की तूफानी पारी

ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अपनी बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया, रसेल ने सिर्फ 12 गेंदों 342 के स्ट्राइक रेट से 41 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 6 छक्के शामिल थे। रसेल ने गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी हासिल किया। बल्लेबाजी करते हुए रसेल ने 102 मीटर लंबा छक्का भी लगाया जो इस सीजन का दूसरा सबसे लंबा छक्का है। इससे पहले सबसे 105 मीटर का सबसे लंबा छक्का भी उनके ही बल्ले से निकला था। इस सीजन में वो सबसे ज्यादा 19 छक्के जड़ चुके हैं जबकि 12 छक्कों के साथ संजू सैमसन दूसरे पायदान पर हैं।

 

 

चौकों से ज्यादा छक्के जड़ चुके हैं

टी20 के मुकाबले में रसेल ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया, टी-20 मुकाबलों में उन्होंने अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की धुलाई की है। रसेल अपने टी-20 करियर में चौकों से ज्यादा छक्के जड़ चुके हैं। उनके नाम कुल 259 छक्के दर्ज हैं, जबकि टी-20 में उन्होंने 256 चौके मारे थे। ऐसा कर रसेल टी-20 में सबसे अधिक चौके और छक्के जड़ने वाले दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं।

 

 

शमी की गेंद पर छह छक्के

रसेल ने अपनी पारी में छह छक्के मारे, जो सभी मोहम्मद शमी के खिलाफ थे। इस मैच के बाद शमी आईपीएल इतिहास के ऐसे तीसरे गेंदबाज बन गए हैं जिसने एक ही मैच में छह छक्के खाए हो। इससे पहले रसेल ने ही सीएसके के ब्रावो के खिलाफ एक ही मैच में छह छक्के मारे थे। साल 2016 में विराट कोहली ने केसी करिअप्पा के खिलाफ छह छक्के मारे थे।

 

 

एक पारी में 15 छक्कों का रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुअ जब केकेआर ने अपनी पारी में 15 छक्के लगाए हो। इससे पहले टीम ने चेन्नई के खिलाफ 17 छक्के लगाए थे। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ जबरदस्त जीत दर्ज कर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।

 

 

 

रसेल ने अबतक 19 छक्के मारे हैं

केकेआर की ओर से खेलने वाले रसेल ने टी-20 टू्र्नामेंट के इस सीजन में अब तक कुल 19 छक्के मारे हैं, जबकि उनके बाद सर्वाधिक छक्के जड़ने की फेहरिस्त में 12 छक्कों के साथ संजू सैमसन, 10 छक्कों के साथ एबी डिविलियर्स आठ छक्कों के साथ केएल राहुल और आठ छक्कों संग ड्वेन ब्रावो के नाम शामिल हैं।Next

 

Read More:

इतनी है IPL की प्राइज मनी, जानें दुनिया की सभी टी-20 लीग देती हैं कितना पैसा

IPL इतिहास में इन 10 बॉलर्स की हुई सबसे ज्यादा धुनाई, लिस्ट में 7 इंडियन

IPL के इस खिलाड़ी के पिता करते हैं सिलेंडर डिलीवरी, भाई चलाता है ऑटो

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh