Menu
blogid : 7002 postid : 1391590

पृथ्वी शॉ की उम्र थी 4 साल जब उनकी मां की हो गई थी मौत, पिता ने ऐसे निभाई जिम्मेदारी

राजकोट में चल रहे वेस्टइंडीज सीरीज के पहले टेस्ट का पहला दिन 18 साल के पृथ्वी शॉ के नाम रहा। शॉ ने अपने करियर की पहली ही टेस्ट पारी में धमाकेदार शतक मारकर पूरी दुनिया को अपने टैलेंट का सबूत दे दिया है। 134 रनों की यादगार पारी खेली। सिर्फ 99 गेंदों पर अपने डेब्यू मैच में शतक ठोकने वाले पृथ्वी शॉ का सफर इतना आसना नहीं था, ऐसे में चलिए एक नजर उनके निजी जीवन पर।

Shilpi Singh
Shilpi Singh5 Oct, 2018

 

 

बिहार के रहने वाले हैं शॉ

पृथ्वी शॉ का परिवार असल में बिहार के गया का रहने वाला है, लेकिन उनका परिवार अब मुंबई में ही बस गया है। पृथ्वी जब चार साल के थे, तभी उनकी मां ने उनका साथ छोड़ दिया। लेकिन इस दौरान पृथ्वी के पिता ने उन्हें सपनों के देखना और उन्हें जीना सिखाया। जब पृथ्वी शॉ महज तीन साल के थे, तभी पिता ने विराट की क्रिकेट एकेडमी में उनका दाखिला कराया।

 

 

पिता करते थे शॉ के लिए गेंदबाजी

अगर आज पृथ्वी शॉ क्रिकेट के सबसे युवा सितारे बनकर उभरे हैं तो इसमें उनके पिता का बड़ा रोल है।  पृथ्वी शॉ बचपन में अपने दोस्तों और पिता के साथ जेडब्ल्यू मैरिएट के नजदीक बीच पर क्रिकेट खेला करते थे, उनके पिता उनके लिए गेंदबाजी करते थे।

 

 

यह शतक मेरे पिता के लिए

इसके साथ ही पृथ्वी शॉ ने कहा कि वो शतक मारने के बाद अपने पिता को याद कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मैं तब अपने पिता के बारे में सोच रहा था क्योंकि उन्होंने मेरे लिए बहुत त्याग किया है। मेरी पहली सेंचुरी, सिर्फ उनके लिए है।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘भारत के लिए खेलना मेरी लिए बड़ी बात है। यह एक बड़ी चुनौती थी और मुझे लगता है कि मैंने यहां पर अच्छा प्रदर्शन किया है।’ पृथ्वी शॉ ने बताया कि स्कूल क्रिकेट और फिर रणजी में लगातार क्रिकेट खेलने से उन्हें काफी मदद मिली है।

 

 

 

अबतक रहा है शानदार सफर

शानदार खेल की बदौलत पृथ्वी ने जनवरी 2017 में  तमिलनाडु के खिलाफ मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया, पहले ही रणजी मैच में वह मैन ऑफ द मैच बने। फिर विजय हजारे ट्राफी भी खेले। इसी साल वह अंडर 19 क्रिकेट टीम के कप्तान बने, फिर 2018 के अंडर 19 विश्वकप के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 100 गेंदों पर 94 रन बनाए। पृथ्वी शॉ की कप्तानी में तीन फरवरी को भारत ने अंडर 19 विश्वकप जीता। 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.2 करोड़ में पृथ्वी शॉ को आइपीएल के लिए खरीदा था। अब गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ही टेस्ट मैच में पृथ्वी ने इतिहास रच दिया।

 

 

सचिन ने कर दी थी भविष्यवाणी

सचिन ने पहले ही पृथ्वी शॉ को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 साल पहले एक दोस्त ने सचिन को पृथ्वी से मिलवाया था। तब सचिन ने सचिन पृथ्वी शॉ का खेल देखा और कुछ टिप्स दिए। बाद में सचिन ने उनके दोस्त से कहा कि एक दिन ये खिलाड़ी जरूर टीम इंडिया के लिए खेलेगा।…Next

 

Read More:

रोहित और धवन ने तोड़ा सचिन-सहवाग का ये रिकॉर्ड, धवन का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज

क्रिकेट मैदान के बाहर हिंदी कमेंटरी से चौके छक्के लगा रहे हैं ये 5 भारतीय क्रिकेटर

Injury या बीमारी के बाद और खतरनाक हो गए ये खिलाड़ी, धाकड़ थी वापसी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh