Menu
blogid : 7002 postid : 1391790

वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा चलता है रोहित का बल्ला, जमा चुके हैं अब तक इतने शतक

भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने केवल एक शानदार बल्लेबाज हैं बल्कि एक अच्छे ओपनर भी हैं। रोहित का बल्ला लगभग हर टीम के खिलाफ चला है, लेकिन उन्होंने दो टीमों के खिलाफ बेहतरीन प्रर्दशन किया है। ऐसे में चलिए एक नजर उनके वनडे करियर पर और अब तक कैसा रहा है उनका टीमों के खिलाफ प्रर्दशन।

Shilpi Singh
Shilpi Singh24 Oct, 2018

 

 

ऐसा रहा है रोहित का वनडे करियर

रोहित शर्मा फिलहाल वनडे टीम के उपकप्तान हैं और हाल ही में विराट की गैरमौजूदगी में भारत को एशिया कप का विजेता बनाया। रोहित ने अब तक कुल 189 वनडे मैच खेले हैं और तीन बार दोहरा शतक भी लगा चुका हैं। रोहित ने वनडे में अभतक 7217 रन बनाए हैं। रोहित का वनडे में उच्चतम स्कोर 264 रहा है। रोहित ने 88.06 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया और अबतक वनडे में कुल 20 सतक लगाए हैं। रोहित ने  36 बार 50 का आकंड़ा पार किया है।

 

 

1. ऑस्ट्रेलिया

रोहित का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खुब चलता है, रोहित ने अपना पहला दोहरा शतक भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। रोहित ने अबतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 बार शतक जामाया है और एक बार दोहरा शतक। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका सार्वधाकि स्कोर 209 है जो उन्होंने बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगाया था।

 

 

2. श्रीलंका

श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा ने हर बार अपना जलवा दिखा रहा है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 2 बार दोहरा शतक लगाय है। श्रीलंका के खिलाफ इडन गार्डन कोलकाता में रोहित ने 264 रन की पारी खेली थी और उन्होंने दूसरी बार ये उनका दोहरा शतक। रोहिती ने तीसरी बार दोहरा शतक भी श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में लगाया था और इस दौरान उन्होंनो 208 रनों की पारी खेली थी।

 

 

बाकी टीमों के खिलाफ ऐसा रहा है प्रर्दशन

रोहिता का बल्ला लगभग हर टीम के खिलाफ चला है। रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ दो शतक लगाय है। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ 111 रन की पारी खेली थी दुबई में। रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक केवल एक शतक लगाया है वो भी भारत की जमीं पर साल 2015 में। रोहित ने 12 जुलाई 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला शतक लगाया था और 137 रनों की पारी खेली थी। वेस्टइंडिज के खिलाफ पहली बार रोहित ने इसी महीने में शतक लगाया और 152 की नाबाद पारी खेली और भारत को जीत भी दिलाई।

 

 

छक्कों के भी बादशाह हैं रोहित

भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं जबकि रोहित शर्मा तीसरे पायदान पर। सचिन के नाम पर कुल 195 छक्के हैं और रोहित अब तक 194 छक्के लगा चुके हैं। वहीं भारतीय की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल महेंद्र सिंह धौनी के नाम पर है। भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी हैं जिनके नाम पर इस वक्त 217 छक्के हैं।…Next

 

Read More:

डेब्यू मैच से पहले शाहरुख खान बन गए ऋषभ पंत, ट्विटर पर लिखा कुछ ऐसा

धोनी के साथ जोगिंदर शर्मा ने शुरू किया था अपना करियर, 2007 विश्व का थे अहम हिस्सा

जीत दिलाने के मामले में विराट कोहली के रनों का औसत सचिन तेंदुलकर से ज्यादा, देखें आंकड़े

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh