भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटरों के बारे में तो लगभग आप हर कुछ जानते हैं। लेकिन इस बात को बहुत कम लोग जानते होंगे कि भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी की तरह उनकी पत्नियां भी अपने आप में एक स्टार हैं। आमतौर पर भारतयी क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बेहद कम शिक्षा ले पाते हैं, क्योंकि वो क्रिकेट में अपना सारा वक्त लगा देते हैं। ऐसे में चलिए एक नजर ड़ालते हैं मशहूर क्रिकेटरो की पत्नियों पर और जानते हैं वो कितनी पढ़ी लिखी हैं।
1. अनुष्का शर्मा
पिछले साल ही अनुष्का ने अपने बॉयफ्रेंड विराट कोहली के साथ इटली में शाही शादी की है। ये कपल करीब 4 साल से एक साथ था। दोनों ने शादी के बाद दिल्ली और मुंबई में शानदार पार्टी का आयोजन किया था जिसमें कई सारे सितारे नजर आए थे। जानकारी के मुताबिक अनुष्का ने आर्ट्स से बैचलर डिग्री की थी और इकोनॉमिक्स से मास्टर्स किया है। लेकिन उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग को अपना करियर चुना।
2. साक्षी धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। उन्होंने औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई की है। साक्षी शादी से पहले कोलकाता के ताज होटल में बतौर ट्रेनी काम कर रही थीं, यहीं पर उनकी मुलाकात धोनी से हुई थी। हालांकि अब साक्षी अपना सारा वक्त परिवार और अपनी बेटी के साथ गुजारती हैं।
3. प्रियंका रैना
सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना बैंकर हैं। इससे पहले वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुकी हैं। उन्होंने गाजियाबाद के कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग से बीटेक की पढ़ाई की है। प्रियंका Accenture और Wipro जैसी कम्पनियों में भी काम कर चुकी हैं। प्रियंका अपने काम की वजह से नीदरलैंड में रहती हैं।
4. गीता बसरा
बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय टीम के मशहूर स्पिनर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा लंदन में पली बढ़ी हैं। गीता न यहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की है उसके बाद उन्होंने किशोर नमित कपूर एक्टिंग स्कूल से पढ़ाई की। गीता शादी के बाद हरभजन के साथ मुंबई में रहती हैं।
5. हेजल कीच
युवराज सिंह की पत्नी हेजल लंदन की रहने वाली हैं ऐसे में उनकी शिक्षा इंग्लैंड में हुई है। हेजल ने स्कूलिंग रेडब्रिज स्थित बिल हाई स्कूल से की है। एक्टिंग और सिंगिंग का शौक होने की वजह से वो ग्रेजुएशन नहीं कर सकी, हेजल बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
6. राधिका रहाणे
भारतीय टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज और टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी बचपन की दोस्त राधिका से साल 2014 में सादे समारोह में शादी की है। राधिका ग्रैजुएट हैं, उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी के गणेश विनायक वेज कॉलेज से पढ़ाई की है।…Next
Read More:
क्रिकेटर्स की पत्नियां भी नहीं है उनसे कम, कोई है बॉक्सर तो कोई डांसर
अपने ही रिश्तेदार को दिल दे बैठे थे सहवाग, प्यार को पाने के लिए किया इतने साल इंतजार
Read Comments