Menu
blogid : 7002 postid : 1359249

इनकी कोचिंग की वजह से स्टार बने धोनी-कोहली जैसे क्रिकेटर्स, जानें कौन हैं इनके गुरु

बिना गुरु के कोई भी जिवन में आगे नहीं बढ़ सकता है, कुछ ऐसा ही हमारे क्रिकेटर के साथ भी हुआ है। धोनी से लेकर विराट तक स्टार बन चुके इंडियन क्रिकेटर्स की लाइफ में उनके असली टीचर रहे हैं उनके पहले कोच। जिन्होंने उन्हें एक राह दी और उनके जिवन को नई दिशा दी, आज वही क्रिकेटर दुनिया का एक चमकता सितारा है। तो चलिए जानते हैं भारतीय क्रिकेटरों के उन कोच के बारे में जिन्होंने उन्हें एक शानदार क्रिकेटर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा।


cover coach


1. कोहली – राजकुमार शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान कोहली के पहले कोच हैं राजकुमार शर्मा। विराट कोहली ने जब क्रिकेट खेलना शुरू किया तो राजकुमार शर्मा उनके पहले कोच थे। राजकुमार ने उनको क्रिकेट की बारीकी सिखाई, राजकुमार खुद 1989 में रणजी ट्रॉफी विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं। विराट ने अपने कोच को महंगी कार भी गिफ्ट की थी।



kohli




2. धोनी राजन बनर्जी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी के कोच राजन थे जिन्होंने उन्हें स्कूलों के दिनों से ट्रेन किया। ये तो सभी को पता है कि, फुटबॉल धोनी की पहली पंसद थी और राजन ने ही धोनी को क्रिकेटर की तरफ झुकाव करवाया था। धोनी आज भी अपने कोच से मिलते हैं और अक्सर उनसे अपने करियर और खेल के बारे में बात करते हैं।



Dhoni




3. रोहित के कोच– दिनेश लाड

भारतीय टीम को ओपनर रोहित शर्मा बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे। 1999 में अपने अंकल के पैसों से रोहित शर्मा ने क्रिकेट कैम्प ज्वाइन किया, जहां उनकी मुलाकात दिनेश लाड से हुई, जो उनके क्रिकेट कोच बन गए। रोहित अक्सर अपने कोच को धन्यवाद करते हैं।



rohit




4.अजिंक्य रहाणे – प्रवीण आमरे


rahane1

अजिंक्य रहाणे का परिवार चाहता था कि वो दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर बनें। इसके लिए उनके परिवार ने कोच की खोज शुरू कर दी। फिर अजिंक्य रहाणे को प्रवीण आमरे ने कोचिंग दी। बता दें, प्रवीण आमरे सचिन तेंदुलकर के साथ खेल चुके हैं और दोनों के कोच रमाकांच आचरेकर रहे हैं।…Next



Read More:

ये हैं भारतीय क्रिकेटर्स की स्टाइलिश वाइफ और गर्लफ्रेंड, बेहद ग्लैमर्स है इनका लुक
सुनील गावस्कर से विवियन रिचर्ड्स तक, जब मैदान में फ्लॉप हुए सुपरस्टार क्रिकेटरों के बेटे
सौरव गांगुली समेत वो 5 क्रिकेटर जिन्होंने जीता है सबसे ज्याद ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब  “

ये हैं भारतीय क्रिकेटर्स की स्टाइलिश वाइफ और गर्लफ्रेंड, बेहद ग्लैमर्स है इनका लुक

सुनील गावस्कर से विवियन रिचर्ड्स तक, जब मैदान में फ्लॉप हुए सुपरस्टार क्रिकेटरों के बेटे

सौरव गांगुली समेत वो 5 क्रिकेटर जिन्होंने जीता है सबसे ज्याद ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब’

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh