पिछले कुछ सालों में टी20 क्रिकेट के आने के बाद से क्रिकेट में बल्लेबाज अक्सर बड़े हिट लगाने की कोशिश में रहते हैं और इन्हीं बिग हिट्स की वजह से कई बार बल्लेबाज के बैट से गेंद इतनी दूर निकल जाती है कि उसका पता भी नहीं चलता। कारण साफ है कि बल्लेबाज बड़े हिटों के सहारे दर्शकों को अपना मुरीद बनाना चाहते हैं। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि क्रिकेट इतिहास में अब तक सबसे लंबा छक्का किस बल्लेबाज ने मारा होगा। तो आइए हम क्रिकेट इतिहास के 8 सबसे लंबे छक्कों के बारे में जानते हैं।
1. क्रिस लिन
क्रिकेट में छक्के तो अमूमन हर मैच में जड़े जाते हैं लेकिन उन छक्कों को लेकर चर्चा लंबे समय तक होती है जो लंबे और ऊंचे हों। क्योंकि ये छक्के अक्सर दर्शकों को रोमांचित करते हैं। टैट की 147 किमी./घंटा की रफ्तार वाली गेंद पर लिन ने परफेक्ट टाइमिंग के साथ मिड विकेट के ऊपर से गेंद को इतनी लंबी दूरी पर मारा कि गेंद स्टेडियम की छत पर पहुंच गई। इस छक्के की लंबाई 121 मीटर रही और ये बीबीएल के इतिहास का सबसे लंबा छक्का था।
2. कोरे-एंडरसन
वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम पर रखने वाले कोरे एंडरसन ने साल 2014 में भारत के ईशांत शर्मा की गेंद पर 120 मीटर का लंबा छक्का जड़ा था। ये छक्का इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई थी।
3. युवराज सिंह
साल 2007 में टी20 विश्व कप में भारत के युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 70 रनों की पारी के दौरान ब्रेट ली की गेंद पर 119 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। ये छक्का इसलिए भी गजब था क्योंकि इसके लिए उन्होंने सिर्फ अपनी कलाइयों का इस्तेमाल किया था।
4. डेनियल क्रिस्चियन
नियल क्रिस्चियन ने साल 2015 में 117 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। इस मैच में हरीकेन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 173 रनों का स्कोर बनाया था। होबार्ट की ओर से कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका था और क्रिस्चियन 33 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।
5. एम एस धोनी
ये छक्का धोनी ने साल 2011-12 में सीबी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में जड़ा था। ये छक्का लॉन्ग ऑफ की दिशा में मारा गया था जो उस स्टेडियम की काफी बड़ी बाऊंड्री थी। लेकिन धोनी के इस छक्के ने आसानी से उस बाउंड्री को पार करते हुए पूरे 112 मीटर की दूरी तय की थी।
6. एजाज अहमद
एजाज अहमद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हैं जो गज़ब की प्रतिभा के धनी थे, लेकिन दुर्भाग्य के कारण उन्हें क्रिकेट में वह मिल नहीं पाया जिसके वह हकदार थे। जब पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ साल 1999 में खेल रहा था, स्कोर काोचेज करते वक्त एजाज ने एक ऐसा छक्का जड़ा कि गेंद स्टेडियम के पार चली गई जिसके कारण स्टेडियम में नई गेंद लानी पड़ी। इस मैच में पाकिस्तान की ओर से दो छक्के लगाए गए और दोनों ही एजाज ने जड़े थे।
7. एम एस धोनी
धोनी ने एक बार पहले भी एक लंबा छक्का लगाया था। यह बात साल 2009 की है, न्यूजीलैंड के खिलाफ धोनी ने अपने हेलीकॉप्टर शॉट के सहारे डीप मिडविकेट का एक झन्नाटेदार छक्का लगाया था जो दूर जाकर स्टैंड्स में गिरा था।
8. . शाहिद अफरीदी
साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे के दौरान पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने ने पर्थ में एक बड़ा छक्का लगाया था। अफरीदी के इस छक्के की गेंद स्टेडियम में लगे सबसे बड़े गुम्बद से टकराई थी। यह क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े छक्कों में से एक था।…Next
Read More:
IPL में इन 5 खिलाड़ियों ने ठोके हैं सबसे ज्यादा अर्धशतक, टॉप पर ये खिलाड़ी
5 भारतीय क्रिकेटर, जो सिर्फ एक ODI खेलने के बाद नहीं कर पाए टीम में वापसी
वो 5 मौके, जब भारतीय क्रिकेटरों की बातों से फैंस हुए इमोशनल!
Read Comments