Menu
blogid : 7002 postid : 1391492

एशिया कप में भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान बने एमएस धोनी, तोड़ा इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2018, सुपर-4 के मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी बेंच स्टेंथ को चेक किया था। इस दौरान कई अहम बल्लेबाजों और गेंदबाजों को आराम मिला था ताकि वो फाइनल से पहले थोड़ा आराम कर लें। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा भी इस मैच से दूर रहे और रोहित की जगह एक बार फिर से धोनी को कप्तानी सौंपी गई। इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे क्रिकेट में कप्तान का दोहरा शतक पूरा ​कर लिया। धोनी ने 696 दिन के लंबे अंतराल के बाद कप्तान के तौर पर अपना 200वां वनडे मैच खेला।

Shilpi Singh
Shilpi Singh26 Sep, 2018

 

 

2016 में आखिरी बार की थी कप्तानी

अक्टूबर 2016 में आखिरी बार टीम इंडिया की कप्तानी की थी। इस मैच में कप्तानी करने के साथ ही धोनी भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए। अब तक मोहम्मद अजहरुद्दीन भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान थे। इस मैच में धोनी ने जब कप्तानी संभाली तो उनकी उम्र 37 और साल 80 दिन है। इतनी ज्यादा उम्र में किसी भी खिलाड़ी ने भारत के लिए कप्तानी नहीं की।

 

 

मोहम्मद अजहरुद्दीन का तोड़ा रिकॉर्ड

1999 वर्ल्ड कप में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 36 साल और 124 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तानी की थी। एशिया कप के लिए विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था, जबकि शिखर धवन को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई। लेकिन इस मैच में दोनों को ही आराम दिया गया है। ऐसे में धोनी को टीम इंडिया की कप्तानी करनी पड़ रही है।

 

 

इन कप्तानों के बराबर पहुंचे कप्तान

कप्तान के रूप में धोनी का ये 200वां मैच है। उनसे पहले सिर्फ 2 ही खिलाड़ी 200 से ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी कर पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 230 मैचों में कप्तानी की, जबकि न्यूजीलैंड के लिए स्टीफन फ्लेंमिंग ने 218 मैचों में कप्तानी की।

 

 

धोनी ने कप्तान के रूप में 110 वनडे मैच जीते हैं

धोनी ने 331 मैचों में भारत की कप्तानी की है, जो सभी प्रारूप में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है। प्रत्येक प्रारूप में 50 या उससे अधिक मैचों में अंतरराष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने वाले धोनी एकमात्र कप्तान हैं। धोनी सभी तीन प्रमुख आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी के नेतृत्व में भारत ने 2007 टी 20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती। धोनी ने कप्तान के रूप में 110 वनडे मैच जीते हैं। उनसे आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं, उन्होंने 165 वनडे मैचों में जीत हासिल की है।

 

 

भारत की तरफ से दूसरे सबसे ज्यादा मैच

इस मैच में खेलने के साथ ही धोनी अब भारत की तरफ से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले क्रिकेटरों की सूची में दूसरे क्रम पर पहुंच गए। उन्होंने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा। अब सिर्फ सचिन तेंडुलकर (664 मैच) ही उनसे आगे हैं।।…Next

 

Read More:

रोहित और धवन ने तोड़ा सचिन-सहवाग का ये रिकॉर्ड, धवन का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज

क्रिकेट मैदान के बाहर हिंदी कमेंटरी से चौके छक्के लगा रहे हैं ये 5 भारतीय क्रिकेटर

Injury या बीमारी के बाद और खतरनाक हो गए ये खिलाड़ी, धाकड़ थी वापसी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh