Menu
blogid : 7002 postid : 1392818

अब न्यूजीलैंड में चलेगा ‘माही मैजिक’, धोनी तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का ये खास रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के पास अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है और जल्द ही दोनों टीम मैदान मे नजर आएंगी। इस दौरान सबकी नजरे एक बार फिर से पूर्व कप्तान एम एस धोनी पर होगी जिन्होंने अपनी शानदार पारी की बदौलत भारत को दो वनडे में जीत हासिल कराई थी। धोनी ने टीम को वनडे सीरीज दिलाई और सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुने गए। न्यूजीलैंड दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी के एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया में किए कारनामे को दोहराने की उम्मीद होगी। इस दौरे पर पूर्व कप्तान के पास भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर से आगे निकलने का मौका होगा। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड में 5 वनडे मैचों की सीरीज से शुरुआत करनी है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh21 Jan, 2019

 

 

धोनी निकल सकते हैं सचिन तेंदुलकर से आगे

महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त भारत की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड में खेलते हुए वनडे मुकाबले में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम है, जबकि दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग हैं। सचिन ने 652 रन बनाए हैं तो वीरू के खाते में 598 रन हैं। धोनी ने 456 रन बनाए हैं और सचिन से 196 रन पीछे हैं। पांच मैचों की सीरीज में धोनी के पास सचिन से आगे निकलने का अच्छा मौका होगा।

 

 

अब तक ऐसा रहा है धोनी का रिकॉर्ड

धोनी का रिकॉर्ड धोनी ने अबतक न्यूजीलैंड में 12 वन-डे में 90.16 की औसत से 541 रन बनाए। साल 2009 में धोनी ने पहली बार न्यूजीलैंड का दौरा किया था और शायद ये उनका आखिरी दौरा हो। धोनी ने अबतक वहां पर करीब 3 अर्धशतक लगाए हैं, हालांकि उनके बल्ले से कोई शतक नहीं आया है। ऐसे में धोनी के पास इन दोनों दिग्गजों बल्लेबाजों को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंचने का सुनहरा मौका है।

 

 

धोनी ने नए साल में सुधारा फॉर्म

पिछले साल एक तरफ जहां महेंद्र सिंह धोनी खराब फॉर्म से परेशान थे तो इस साल की शुरुआत उन्होंने बेहतरीन तरीके से की है। 2018 में 20 पारियों में धोनी ने 275 रन बनाए थे जबकि ऑस्ट्रलिया में तीन वनडे में उन्होंने 193 रन बनाए। जिसमें तीन अर्धशतकीय पारी शामिल थी। जिसमें दो मैच में वह नॉट आउट रहे थे और मैच खत्म कर मैदान से वापस लौटे थे।

 

 

सात वनडे सीरीज में से सिर्फ एक में मिली जीत

भारतीय टीम ने साल 1976 से अब तक न्यूजीलैंड में कुल सात वनडे सीरीज खेले हैं। 1976 में भारतीय टीम 2-0 से हारी थी जबकि 1981 में भी नतीजा यही रहा था। 1994 में भारत को मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में पहली बार सीरीज बराबर करने में कामयाबी मिली। साल 1999 में भी अजहर की कप्तानी में भारत ने सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। साल 2002 में सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम को 2-5 की करारी शिकस्त मिली।

 

 

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मिली पहली सीरीज जीत

साल 2008 में न्यूजीलैंड में खेलते हुए भारतीय टीम ने पहली बार वनडे सीरीज में जीत हासिल की। धोनी की कप्तानी वाली टीम ने सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया। इसके बाद साल 2014 में धोनी की कप्तानी वाली टीम को सबसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। 5 मैचों की सीरीज में मेजबान ने 4-0 से जीत हासिल कर टीम इंडिया का स्लीन स्वीप किया।…Next

 

Read More:

टीम इंडिया टेस्ट में टॉप पर कायम, ODI में नंबर एक की राह नहीं है आसान

विश्व कप 2019 के लिए टीम लगभग तय, लेकिन इस वजह से कोई भी हो सकता है बाहर : रोहित

‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ के आज तक नहीं टूटे ये रिकॉर्ड, आंकड़ों के सरताज हैं द्रविड़

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh