Menu
blogid : 7002 postid : 1378485

जिस दिन धोनी ने कप्तानी से लिया था संन्यास, उसी दिन ‘कप्तान’ बनकर लौटे माही

आईपीएल 2018 का बिगुल बज चुका है, गुरुवार को सभी टीमों ने नए सीज़न के लिए अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को रिटेन किया। इसमें कुछ चौंकाने वाले निर्णय भी सामने आए. लेकिन कुछ ऐसा भी हुआ जिसका सभी को इंतज़ार था। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ वापस आ गए हैं। उनके साथ सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा की सीएसके में वापसी हुई है।


cover ms


कप्तान बनकर वापस आएंगे धोनी

धोनी की ये वापसी अनोखी है, दरअसल, 4 जनवरी 2017 को धोनी ने भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ी थी। धोनी टेस्ट खेलना पहले ही छोड़ चुके थे, लेकिन 4 जनवरी 2017 को वनडे और टी-20 की कप्तानी भी छोड़ी थी। ठीक एक साल बाद 4 जनवरी 2018 को धोनी फिर एक बार कप्तान के रूप में वापस लौटे हैं।


csk


मैदान पर कैप्टन कूल का वही अंदाज़ दिखेगा

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि हमारे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही होंगे। 2017 के आईपीएल सीज़न में धोनी पुणे की ओर से खेले थे, लेकिन कप्तान के तौर पर नहीं। पुणे की कप्तानी स्टीव स्मिथ ने की थी, पुणे के इस फैसले का धोनी के फैंस समेत कई हस्तियों ने विरोध किया था। लेकिन अब एक बार फिर मैदान पर कैप्टन कूल का वही अंदाज़ दिखेगा। धोनी ने आईपीएल के कुल 143 मैचों में कप्तानी की है, इनमें उन्होंने सबसे ज्यादा 83 मैचों में जीत दर्ज की है।


Chennai Super Kings


धोनी को 15 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है, जबकि विराट कोहली को RCB ने सबसे ज्यादा 17 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। किस टीम ने किन्हें किया रिटेन यहां पढ़ें पूरी लिस्ट।

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरूः विराट कोहली (17 करोड़ रु.), एबी डिविलियर्स (11 करोड़ रु.), सरफराज खान (1.75 करोड़ रु.)

2. चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (15 करोड़ रु.), सुरेश रैना (11 करोड़ रु,), रवींद्र जडेजा (7 करोड़ रु.)

3. मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (15 करोड़ रु.), हार्दिक पंड्या (11 करोड़ रु.), जसप्रीत बुमराह (7 करोड़ रु.)

4. दिल्ली डेयरडेविल्स: ऋषभ पंत (8 करोड़ रु.) क्रिस मॉरिस (7.1 करोड़ रु.) , श्रेयस अय्यर (7 करोड़ रु.)

5. कोलकाता नाइटराइडर्स: सुनील नरेन (8.5 करोड़ रु.), आंद्रे रसेल (7 करोड़ रु.)

6. सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (12 करोड़ रु.), भुवनेश्वर कुमार (8.5 करोड़ रु.)

7. राजस्थान रॉयल्सः स्टीव स्मिथ (12 करोड़ रु.)

8. किंग्स इलेवन पंजाब: अक्षर पटेल (6.75 करोड़ रु.)


dhonu


आपको बता दें कि धोनी को रिटेन करने के बाद CSK ने महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसमें वो स्टाम्प पेपर पर दस्तखत करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में उनकी बेटी जीवा भी उनके बगल में खड़ी नजर आ रही है। इस वीडियो को खूब शेयर और लाइक किया जा रहा है।…Next



Read More:

क्रिकेटर्स की पत्नियां भी नहीं है उनसे कम, कोई है बॉक्सर तो कोई डांसर

अपने ही रिश्तेदार को दिल दे बैठे थे सहवाग, प्यार को पाने के लिए किया इतने साल इंतजार

गंभीर की पत्नी हैं करोड़ों की मालकिन, ऐसी है इनकी लाइफस्टाइल

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh