Menu
blogid : 7002 postid : 1390110

IPL 2018 में माही का मैजिक जारी, बन गए ये कारनामा करने वाले पहले कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी का बल्‍ला आईपीएल-11 में जमकर रन उगल रहा है। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की कप्‍तानी कर रहे धोनी मौजूदा आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ गुरुवार रात खेले गए मुकाबले में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को भले ही हार का सामन करना पड़ा हो बावजूद इसके धोनी मौजूदा आईपीएल में ‘सिक्‍सर किंग’ बन गए।

Shilpi Singh
Shilpi Singh4 May, 2018

 

 

कोलकाता से हारी चेन्नई

धोनी की पारी की बदौलत चेन्नई ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनके गेंदबाज चेन्नई को चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने से नहीं रोक पाए। चेन्नई के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 25 गेंदों में चार छक्कों और एक चौके की मदद से नाबाद 43 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शेन वाटसन ने 25 गेंदों पर 36 रन बनाए, सुरेश रैना ने 31 रनों का योगदान दिया। कोलकाता के लिए पीयूष चावला और सुनील नरेन ने दो-दो विकेट लिए, कुलदीप यादव को एक सफलता मिली।

 

 

ऑलटाइम छक्‍कों में धोनी ने सुरेश रैना की बराबरी की

महेंद्र सिंह धोनी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में एक और उपलब्धि हासिल की। उन्‍होंने अपनी ही टीम के साथी खिलाड़ी सुरेश रैना की 180 छक्‍कों की भी बराबरी कर ली। रैना ने आईपीएल के 169 मैचों में इतने छक्‍के जड़े हैं जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 180 छक्‍कों का आंकड़ा 168 मैचों में छुआ। हालांकि आईपीएल में  सबसे अधिक छक्‍के जड़ने के मामले में क्रिस गेल टॉप पर हैं। गेल ने 105 आईपीएल के मैच में 288 छक्‍के लगाए हैं।

 

 

नौ मैचों में 24 छक्‍के हो गए हैं

धोनी ने केकेआर के खिलाफ मैच में 25 गेंदों पर नाबाद 43 रन की पारी खेली जिसमें एक चौका और चार छक्‍के शामिल थे। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान धोनी अपनी  इस दमदार पारी से मौजूदा आईपीएल में सबसे अधिक छक्‍के जड़ने के मामले में टॉप पर पहुंच गए। उन्‍होंने किंग्‍स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे बांए हाथ के विस्‍फोटक ओपनर क्रिस गेल और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया। धोनी के इस आईपीएल के नौ मैचों में 24 छक्‍के हो गए हैं जबकि गेल के नाम चार मैचों में 23 छक्‍के हैं। एबी डिविलियर्स ने छह मैचों में 23 जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स के स्‍टार ऑलराउंडर आंद्रे रसल के भी नौ मैचों में 23 छक्‍के हैं।

 

 

पहले कप्तान हैं जिन्होंने 23 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं

एम एस धोनी आईपीएल के पहले कप्तान हैं जिन्होंने 23 या उससे ज्यादा छक्के 3 अलग-अलग सीजंस में लगाए हैं, धोनी ने साल 2011 और 2013 में भी 23 से ज्यादा छक्के लगाए थे। एम एस धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 150 से ज्यादा छक्के लगा दिए हैं।Next

 

Read More:

आईपीएल के इन हीरो को भूले दर्शक, कभी मैदान पर चलता था जादू

IPL के स्टार गेंदबाज हुआ करते थे कामरान, अब करते हैं खेतों में काम

IPL में बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले 6 खिलाड़ी, जो आज तक नहीं ठोक पाए शतक

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh