Menu
blogid : 7002 postid : 1391820

‘ओवरस्पीडिंग’ पर नहीं कटेगा विराट का चालान, मुंबई पुलिस का अनोखा बयान

विराट कोहली ने केवल अपनी बल्लेबाजी से भारतीय टीम को जिता रहे हैं बल्कि देश और दुनिया के लोगों को अपना दीवाना भी बना रहे हैं। आज विराट कोहली को दुनिया के सबसे काबिल बल्लेबाजों में गिना जात है और उनकी तुलना विश्व क्रिकेट जगत के कई महान बल्लेबाजों की जा रही है। बुधवार को उन्होंने वनडे क्रिकेट के कई कीर्तिमान अपने नाम किए, इनमें सबसे खास था उनका 10 हजार क्लब में सबसे तेजी से शामिल होना। वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में विराट ने अपनी इस पारी में जैसे ही 81 रन का आंकड़ा छुआ। वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। मुंबई पुलिस ने भी ट्विटर पर विराट को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है और एक मजेदार ट्वीट भी किया है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh26 Oct, 2018

 

 

 

मुंबई पुलिस ने विराट को किया मेजदार ट्वीट

कोहली की इस उपलब्धि पर अपने मजेदार ट्वीट्स के लिए चर्चित मुंबई पुलिस ने एक बार फिर से चुटीले अंदाज में ट्वीट किया। मुंबई पुलिस ने अपने टि्वटर अकाउंट पर विराट को बधाई देते हुए लिखा, ‘यहां ओवर-स्पीड (तेज गति) का कोई चालान नहीं, बस शाबाशी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं! इस खास कामयाबी के लिए बहुत-बहुत बधाई।’ मुंबई पुलिस के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें, इससे पहले भी कई बार मुंबई पुलिस भारतीय क्रिकेट के रोचक पलों पर इस तरह के ट्वीट करती रही है।

 

 

महज 205 पारियों में 10,000 रन का आंकड़ा

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 10,000 रन का आंकड़ा छूने के लिए सबसे कम पारियां (205) खेली हैं। इससे पहले यह रेकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर के नाम था, जिन्होंने यह रेकॉर्ड 259 पारियों में अपने नाम किया था। विराट ने सिन का ये रिकॉर्ड तोड़ कर साबित कर दिया है कि आने वाले दिनों में वो कई और रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं।

 

 

भारतीयों का है रन बनाने में दबदबा

अब भले ही सबसे तेज 10,000 रन बनाने के मामले में विराट टॉप पर हों, लेकिन इस लिस्ट में टॉप 3 बल्लेबाजों की बात करें, तो यहा भारतीय खिलाड़ी ही मौजूद हैं। विराट (205 पारियां), सचिन तेंडुलकर (259 पारियां) और फिर सौरभ गांगुली (263 पारियां) का नाम मौजूद है। इसके बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोन्टिंग (266 पारियां) का नाम आता है।….Next

 

Read More:

डेब्यू मैच से पहले शाहरुख खान बन गए ऋषभ पंत, ट्विटर पर लिखा कुछ ऐसा

धोनी के साथ जोगिंदर शर्मा ने शुरू किया था अपना करियर, 2007 विश्व का थे अहम हिस्सा

जीत दिलाने के मामले में विराट कोहली के रनों का औसत सचिन तेंदुलकर से ज्यादा, देखें आंकड़े

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh