Menu
blogid : 7002 postid : 1391178

कोहली से धोनी तक, अपने इन गुरुओं की बदौलत चमक रहे हैं ये सितारे

बिना गुरु के कोई भी जीवन में आगे नहीं बढ़ सकता है, कुछ ऐसा ही हमारे क्रिकेटर के साथ भी हुआ है। धोनी से लेकर विराट तक स्टार बन चुके इंडियन क्रिकेटर्स की लाइफ में उनके असली टीचर रहे हैं उनके पहले कोच। जिन्होंने उन्हें एक राह दी और उनके जीवन को नई दिशा दी, आज वही क्रिकेटर दुनिया का एक चमकता सितारा है। आज शिक्षक दिवस है, तो चलिए जानते हैं भारतीय क्रिकेटरों के उन कोच के बारे में जिन्होंने उन्हें एक शानदार क्रिकेटर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा।

Shilpi Singh
Shilpi Singh5 Sep, 2018

 

 

1. विराट कोहली – राजकुमार शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान कोहली के पहले कोच हैं राजकुमार शर्मा। विराट कोहली ने जब क्रिकेट खेलना शुरू किया, तो राजकुमार शर्मा उनके पहले कोच थे। राजकुमार ने उनको क्रिकेट की बारीकी सिखाई, राजकुमार खुद 1989 में रणजी ट्रॉफी विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं। विराट ने अपने कोच को पिछले साल ही शिक्षक दिवस के मौके पर महंगी कार भी गिफ्ट की थी। खास बात ये है कि कोहली का निक नेम ‘चीकू’ उनके कोच का ही दिया हुआ है।

 

 

2. महेंद्र सिंह धोनी – राजन बनर्जी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी के कोच राजन थे जिन्होंने उन्हें स्कूलों के दिनों से ट्रेन किया। ये तो सभी को पता है कि, फुटबॉल धोनी की पहली पंसद थी और राजन ने ही धोनी को क्रिकेटर की तरफ झुकाव करवाया था। धोनी आज भी अपने कोच से मिलते हैं और अक्सर उनसे अपने करियर और खेल के बारे में बात करते हैं। धोनी की बायोपिक में भी उनके कोच के बारे में बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है।

 

 

3. रोहित शर्मा – दिनेश लाड

भारतीय टीम को ओपनर रोहित शर्मा बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे। 1999 में अपने अंकल के पैसों से रोहित शर्मा ने क्रिकेट कैम्प ज्वाइन किया, जहां उनकी मुलाकात दिनेश लाड से हुई, जो उनके क्रिकेट कोच बन गए। रोहित अक्सर अपने कोच को धन्यवाद करते हैं।

 

 

4. अजिंक्य रहाणे – प्रवीण आमरे

 

 

अजिंक्य रहाणे का परिवार चाहता था कि वो दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर बनें। इसके लिए उनके परिवार ने कोच की खोज शुरू कर दी। फिर अजिंक्य रहाणे को प्रवीण आमरे ने कोचिंग दी। बता दें, प्रवीण आमरे सचिन तेंदुलकर के साथ खेल चुके हैं और दोनों के कोच रमाकांच आचरेकर रहे हैं।…Next

 

Read More:

आखिरी टेस्ट में कप्तान कोहली देंगे इन तीन खिलाड़ियों को मौका!

सिर्फ कप्तान कोहली पर निर्भर है पूरी भारतीय टीम, ये खिलाड़ी इंग्लैंड में हुए फेल

सबसे तेज 50 शतक लगा चुके हैं ये क्रिकेटर, लिस्ट में भारतीयों का भी जलवा

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh