Menu
blogid : 7002 postid : 1392805

कौन है ऋषभ पंत की ‘मिस्ट्री गर्ल’, ईशा का अंदाज एक्ट्रेस से नहीं है कम

भारतीय क्रिकेट के उभरते स्टार और महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माने जाने वाले रिषभ पंत ने भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए उन्हें टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया। फिलहाल, वो स्वदेश लौटकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय गुजार रहे हैं। ऐसे में उन्होंने बुधवार रात इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर सनसनी फैला दी। दरअसल, ये पोस्ट उन्होंने अपनी लेडी लव को लेकर लिया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh17 Jan, 2019

 

 

 

 

ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम में गर्लफ्रेंड के साथ साक्षा की तस्वीर

ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लड़की के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो उसकी बांहों में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उन्होंने लिखा, ‘मैं बस तुम्हें खुश रखना चाहता हूं क्योंकि तुम मेरे खुश रहने की वजह हो’।  ऋषभ पंत की फोटो और उसके कैप्शन से साफ है कि ऋषभ पंत सिंगल नहीं हैं, वो रिलेशनशिप में हैं। ये लड़की उनकी गर्लफ्रेंड है, ऋषभ पंत की इस पोस्ट से उनके फैंस चौंक गए हैं, हालांकि, पंत का ये सरप्राइज फैंस को खासा पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

I just want to make you happy because you are the reason I am so happy ❤️

Rishabh Pant (@rishabpant) on

 

 

कौन है ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड

ऋषभ पंत जिस लड़की के साथ नजर आ रहे हैं उसका नाम ईशा नेगी है। ईशा ने भी अपने अकाउंट पर रिषभ पंत वाली तस्वीर शेयर की है। जिसपर ईशा नेगी ने लिखा है ‘मेरे हमसफर, मेरे बेस्ट फ्रेंड और मेरी जिंदगी का प्यार’। ईशा नेगी के इस पोस्ट पर रिषभ पंत ने कमेंट किया ‘लव यू’।

 

View this post on Instagram

My man, my soulmate, my best friend, the love of my life. @rishabpant

Įsha Negi 👑 (@ishanegi_) on

 

ईशा नेगी एक इंटीरियर डिजाइनर हैं

आपको बता दें ईशा नेगी एक इंटीरियर डिजाइनर हैं, रिषभ पंत से रिलेशनशिप का खुलासा होने के बाद से ही लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर लगातार फॉलो कर रहे हैं। ईशा नेगी की इंस्टाग्राम पर फॉलोइंग बेहद ही तेज रफ्तार से बढ़ रही है। फैंस को दोनों की जोड़ी बेहद पंसद भी आ रही है और दोनों को खुब प्यार भी मिल रहा है।

 

View this post on Instagram

Am I bossy? Yes, absolutely.

Įsha Negi 👑 (@ishanegi_) on

 

बेहद ग्लैमरस हैं ईशा

ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। उनका अंदाज किसी मॉडल से कम नहीं है। ईशा मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं।

 

View this post on Instagram

Throwback to my black hair ❤️

Įsha Negi 👑 (@ishanegi_) on

 

भारतीय टीम की हिस्सा रहे हैं पंत

ऋषभ पंत भारत के लिए अब तक 9 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। वह 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और 157 रन बनाए हैं।…Next

 

Read More:

टीम इंडिया टेस्ट में टॉप पर कायम, ODI में नंबर एक की राह नहीं है आसान

विश्व कप 2019 के लिए टीम लगभग तय, लेकिन इस वजह से कोई भी हो सकता है बाहर : रोहित

‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ के आज तक नहीं टूटे ये रिकॉर्ड, आंकड़ों के सरताज हैं द्रविड़

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh