बुधवार से न्यूजीलैंड और भारत के बीच शुरू होने वाली टी20 सीरीज में फैंस की नजरें जहां रोमांचक मुकाबलों पर टिकी होंगी, वहीं कुछ ऐसे रिकॉर्ड व आंकड़े भी होंगे जो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। इन्हीं में एक रिकॉर्ड ऐसा है जिसपर नजर होगी हिटमैन यानि की रोहित शर्मा की। इस टी20 ने केवल वो बतौर कप्तान एक और सीरीज जीतने उतरेंगे बल्कि उनके निशाने पर 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड भी होंगे। रोहत अगर इस रिकॉर्ड तो ध्वस्त करते हैं तो वो टी20 के नए सम्राट बन जाएंगे।
क्या तोड़ पाएंगे रोहित ये रिकॉर्ड
सभी जानते हैं कि रोहित न केवल लंबे छक्के लगाने बल्कि लंबी पारियां खेलने में भी माहिर हैं। रोहित शर्मा ने अब तक इंटरनेशनल T20 के 90 मुकाबले की 82 पारियों में 2237 रन बनाए हैं जिसमें 4 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। इसक साथ ही उन्होंने इन पारियों के दौरान करीब 98 छक्के भी लगाए हैं। रोहित टी20 में रनों के मामलों में फिलहाल तीसरे स्थान पर काबिज हैं, वहीं छक्कों के मामले में दूसरे नंबर पर जमे हुए हैं।
मार्टिन गुप्टिल का तोड़ेंगे रिकॉर्ड
टी20 में सबसे ज्याद रन और छक्के का रिकॉर्ड कीवी टीम के धाकड़ बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के नाम हैं। मार्टिन ने 76 मैचों में 74 पारियों में 2272 रन बनाए हैं, 2 शतक, 14 अर्धशतक और 103 छक्कों लगाए हैं। ऐसे में रोहित के पास मौका ही कि वो 3 मैचों में इस रिकॉर्ड को तोड़कर आगे बढ़ें। खास बात ये है की टी20 सीरिज में मार्टिन हिस्सा नहीं ले रहे हैं। रोहित को मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में कम से कम 37 रन बनाने होंगे और 6 छक्के जड़ने होंगे, जो इतना भी मुश्किल नहीं है।
तोड़ पाएंगे विराट का रिकॉर्ड
वैसे तो टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली ही हैं, लेकिन फिलहाल वो आराम पर हैं और इसी के चलते रोहित शर्मा को एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका मिल गया है। विराट की गैरमौजूदगी में भारतीय टी20 कप्तान की भूमिका निभाते-निभाते रोहित शर्मा अब विराट के एक बड़े रिकॉर्ड के इतने करीब पहुंच गए हैं कि अब वो टूटने की कगार पर है। रोहित शर्मा अगर इस सीरीज में एक मैच जीतने में सफल रहे तो वो विराट कोहली की बराबरी कर लेंगे और अगर दो मैच जीतने में सफल रहे तो वो भारत के दूसरे सबसे सफल टी20 कप्तान बन जाएंगे।
ऐसा है रोहित-विराट का रिकॉर्ड
अगर रोहित टी20 सीरिज जीतने में कामयाब होते हैं तो वो इस मामले में दिग्गज कप्तान विराट कोहली को भी पीछे छोड़ देंगे। दरअसल, विराट कोहली ने अभी तक 20 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है और इन मुकाबलों में टीम इंडिया को 12 मैचों में ही जीत हासिल की है। जबकि रोहित शर्मा ने अब तक 12 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में भारत की कमान संभाली है और इस दौरान 11 में टीम इंडिया को जीत मिली है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया अब तक सिर्फ एक टी20 मैच हारी है और वो मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 2018 की निदाहास ट्रॉफी में हुआ था।
इस लिस्ट में शीर्ष स्थान पर अब भी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मौजूद हैं। धोनी की अगुवाई में भारत ने 72 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में से 41 में जीत दर्ज की थी जिसके साथ ही उनका जीत प्रतिशत 59.28 है।…Next
Read More:
इन मैदानों में लाइव क्रिकेट मैच देखते हुए ले सकते हैं स्विमिंग पूल का मजा, लगा सकते हैं डुबकी
कभी मैदान में घुसी कार तो कभी आई मधुमक्खी, इन अजीब कारणों से रोकने पड़े थे मैच
Read Comments