Menu
blogid : 7002 postid : 1392048

ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में अगर चला ‘हिटमैन’ का बल्ला, तो निशाने पर होंगे कई रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टी20 में दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। बुधवार को दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरान सभी की नजरें भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा पर रेहेंगी। रोहित इस वक्त अच्छे फॉर्म हैं, ऐसे में लोगों को उनसे उम्मीदें होगी और ऐसे में अघर रोहित का बल्ला चला तो कई सारे रिकॉर्ड वो धवस्त कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में दुनिया को रनों का नया बादशाह मिल सकता है। वहीं इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में छक्कों का नया रिकॉर्ड भी बन सकता है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh20 Nov, 2018

 

 

रोहित तोड़ सकते हैं मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में रन बनाने वाले दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन सकते हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के नाम टी20 में सबसे ज्यादा 2271 रन हैं जबकि रोहित ने अब तक कुल 2207 रन बनाए हैं। तीन मैचों की सीरीज के दौरान 65 रन बनाने के साथ ही रोहित सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने के मामले में गुप्टिल से आगे निकल जाएंगे।

 

 

रोहित बना सकते हैं टी20 में छक्कों का विश्व रिकॉर्ड

धमाकेदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा ने हाल ही में वनडे क्रिकेट में छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाया है। अब उनके पास टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और मार्टिन गुप्टिल ने अब तक कुल 103-103 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा ने अब तक 96 छक्के लगाए हैं 8 छक्के के साथ वह इस लिस्ट में सबसे उपर पहुंच जाएंगे।

 

 

टूट सकता है चौकों का रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान तिलकरत्ने दिलशान के नाम पर है। दिलशान ने सबसे ज्यादा 223 टी20 चौके लगाए हैं जबकि अफगानिस्तान के मोहम्मद शाहजाद ने 218 चौके लगाए हैं। भारतीय कप्तान इस लिस्ट में 214 चौके लगाकर तीसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली के पास दिलशान से आगे निकलने का मौका होगा।

 

 

रोहित के टी20 में सबसे ज्यादा शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया सीरीज में रोहित शर्मा ने लखनऊ में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले शानदार 111 रन की पारी खेली थी। यह टी20 में रोहित शर्मा का चौथा शतक था। विश्व क्रिकेट में चार टी20 शतक बनाने वाले रोहित अकेले बल्लेबाज हैं।

 

 

ऑस्ट्रेलिया में रोहित का प्रर्दशन

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले आठ साल में रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में 62.31 की औसत से 810 रन बनाए हैं। भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक 87 टी20 मैच खेलकर 33.43 की औसत से 2207 रन बनाए हैं। इसमें रिकॉर्ड चार शतक शामिल हैं और उनकी सर्वश्रेष्ठ स्कोर 118 रन है।…Next

 

Read More:

IPL युवराज और गंभीर को फ्रेंचाइजी ने निकाला, नीलामी से पहले देखें सभी टीमों की लिस्ट

अपने जन्मदिन पर इन क्रिकेटर्स ने दिया फैंस को ‘शतक’ का तोहफा, अनोखे रिकॉर्ड्स की दिलचस्प बातें

यूसुफ पठान ने महज 15 गेंदों में बनाया है अर्धशतक, फिजियोथेरपिस्ट से की है शादी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh