Menu
blogid : 7002 postid : 1389937

लग्जरी कारों के शौकीन हैं सचिन, गैराज में रखते हैं इतनी कीमती कारें

सचिन तेंदुलकर देश की वो शख्सियत हैं, जिन्‍होंने अपनी चमक दुनियाभर में बिखेरी है। आज सचिन 45 साल के हो गए। हर कोई क्रिकेट के भगवान को जन्‍मदिन की शुभकानाएं दे रहा है। सचिन के खेल ने लोगों से जितनी वाहवाही बटोरी है, उतनी ही उनकी लाइफ स्‍टाइल सुर्खियों में रही है। सचिन को कारों का भी बहुत शौक है। उनके पास एक से बढ़कर एक लग्‍जरी कारें हैं। मारुति 800 से बीएमडब्ल्यू जैसे लग्जरी ब्रैंड तक का सफर तय करने वाले सचिन किसी कार को सिर्फ बाहर से देखकर पसंद नहीं करते। अपने इंटरव्यू में सचिन कहते आए हैं कि वे कार के इंटीरिअर और अन्य खूबियों पर भी ध्यान देते हैं। आइये आपको सचिन के जन्‍मदिन के मौके पर उनकी कुछ लग्‍जरी कारों के बारे में बताते हैं।

 

 

 

BMW 750Li M Sport

 

 

सचिन तेंडुलकर की सबसे लेटेस्ट कार है BMW 750Li M Sport। इससे ठीक पहले उन्होंने BMW i8 को अपने गैराज में शामिल किया था। साल 2016 ऑटो एक्सपो में खुद सचिन बीएमडब्ल्यू की 7 सीरीज के लॉन्च कार्यक्रम में मौजूद थे। यह कार 0-100 किमी की रफ्तार महज 4.7 सेकंड में तय कर सकती है, वह भी 250 km/h की टॉप स्पीड के साथ। इसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है।

 

BMW i8

 

 

 

सचिन के गैराज में बीएमडब्ल्यू की i8 भी शामिल रही है। यह कंपनी की प्लग-इन हाइब्रिड स्पोर्ट्स कार है। इस कार की कीमत लगभग 2.29 करोड़ रुपये है।

 

BMW 760Li

 

 

7 सीरीज की ‘सबसे स्पेशल’ कार 760 एलआई भी सचिन की कारों में शामिल है। सचिन के लिए यह कार विशेष तौर पर कस्टमाइज होकर आई थी। खुद सचिन ने कई टीवी इंटरव्यूज में 760 के इंटीरिअर और एक्सटीरिअर पर खुलकर बात की थी। सचिन ने कहा था कि मैं जिस भी कार को पसंद करता हूं, उसे सिर्फ बाहर से नहीं देखता। सचिन ने इस कार की 4 वील ड्राइव खूबी की भी जमकर तारीफ की थी। दरअसल, टर्न करने पर यह कार चारों पहियों पर घूमती है। इसकी कीमत करीब 2.30 करोड़ रुपये है।

 

BMW X5 M50d

 

 

सचिन के पास यह बेहतरीन कार भी है। यह 100 km/h की रफ्तार महज 5.3 सेकंड में पकड़ लेती है। जब सचिन ने बीएमडब्ल्यू के साथ ब्रैंड एंबेसडर का करार किया था, तब यह कार उनके लिए खास तौर पर इंपोर्ट करवाई गई थी।

 

मारुति 800

 

 

ज्यादातर भारतीयों की तरह सचिन तेंदुलकर की भी पहली कार मारुति 800 थी, जो अब तक उनके गैराज में है। सचिन ने यह कार साल 1989 में खरीदी थी। इसके अलावा भी सचिन के पास कई और लग्‍जरी कारें हैं…Next

 

 

Read More:

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की जीत से IPL में बन गया एक बेहद खास रिकॉर्ड

डेटा लीक मामले से जुड़े वो 10 सवाल, जिन पर हकलाते नजर आए जुकरबर्ग!

बॉलीवुड के वो 5 स्टार्स, जो अपनी फिल्मों में खुद करते हैं एक्‍शन स्‍टंट!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh