Menu
blogid : 7002 postid : 1390893

अफरीदी से मोहम्मद शमी तक, इन क्रिकेटरों के रहे हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स

क्रिकेटरों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के चर्चे एक बार फिर से चर्चे बटोर रहे हैं और ऐसा  अक्सर सुनने को मिलता है। कई मौके ऐसे भी आए हैं जब क्रिकेटर्स मैदान के बाहर भी कैच आउट हुए हैं। यानी अपनी पार्टनर के अलावा किसी और के साथ पकड़े गए हैं। तो चलिए, एक नजर, उन क्रिकेटरो पर जो बाहर भी कैच आउट हुए।

Shilpi Singh
Shilpi Singh12 Aug, 2018

 

 

1. मोहम्मद शमी

भारतीय टीम के तेज गेंदबाद शमी अपनी पत्नी नूरजहां और बेटी के साथ अच्छा समय बिता रहे थे। लेकिन उनकी पत्नी पर आरोप लगाए हैं कि उनके कई महिलाओं से संबध है। साथ ही उनपर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया है।

 

 

2. सौरव गांगुली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान आज भले ही अपनी शादी शुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। लेकिन एक वक्त में शादी के बाद उनका दिल एक्ट्रेस नगमा पर आया था। उस दौरान खबरे थीं, दोनों शादी करने वाले हैं और कई बार एक साथ भी देखे गए थे। लेकिन बाद में गांगुली वापस पत्नी डोना के पास आ गए।

 

 

 

3. विवियन रिचर्ड्स

टीवी एभिनेत्री नीना गुप्ता को वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से प्यार हुआ था। दोनों ने कभी शादी नहीं की लेकिन उनकी एक बेटी है। बताया जाता है कि 80 के दशक में वेस्ट इंडीज की टीम भारत क्रिकेट खेलने आई थी। जब रिचर्ड्स से नीना की मुलाकात हुई, उस समय रिचर्ड्स पहले से ही शादीशुदा थे। यह बात जानते हुए भी नीना और विवियन का अफेयर चला। बताया जाता है कि जब रिचर्ड्स नीना से मिले उस समय वो दो बच्चों के पिता थे।

 

 

4. शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के ऑलराउंडर बूम-बूम शाहिद अफरीदी भी अपने साथी खिलाड़ियों के साथ कराची के होटल में पकड़े गए। अफरीदी ने यही सफाई दी कि उनके कमरे में लड़कियां ऑटोग्राफ लेने आईं थीं, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस दलील को सिरे से खारिज कर दिया। इसके साथ ही उनपर कई बार ऐसे आरोप लग चुके हैं।

 

 

5. केविन पीटरसन

 

 

रंगीन मिजाज़ी में इंग्लैंड के क्रिकेटर भी कम नहीं हैं। 2005 में केविन पीटरसन का किस्सा भी काफी मशहूर हुआ। करीब एक महीने तक चले अफेयर के बाद दक्षिण अफ्रीकी मॉडल वनेसा निब्बू ने आरोप लगाया कि पीटरसन उनके पीछे रहते हैं और अक्सर उन्हें फोन करते हैं।…Next

 

Read More:

एशिया के बाहर पिछले 5 सालों से फ्लॉप हैं धवन, बना पाए हैं केवल एक शतक

इस पूर्व बल्लेबाज ने माना 5 दिन की छुट्टी बनी भारत की हार का कारण

2011 के बाद कोई भारतीय बना टेस्ट में नंबर वन, वनडे में भी सबसे सफल हैं विराट

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh