Menu
blogid : 7002 postid : 1392026

अपने जन्मदिन पर इन क्रिकेटर्स ने दिया फैंस को ‘शतक’ का तोहफा, अनोखे रिकॉर्ड्स की दिलचस्प बातें

किसी भी क्रिकेटर के लिए शतक जमाना खास उपलब्धि होती है और अगर ये शतक उसके जन्मदिन के अवसर पर आ जाए तो क्या बात! वनडे क्रिकेट में अब तक 4 बल्लेबाजों ने अपने जन्मदिन पर शतक बनाने का कारनामा अंजाम दिया है। इन चार बल्लेबाजों में दो नाम भारतीय बल्लेबाजों के भी हैंस बल्कि ये अनोखा कारनामा पहली बार भारतीय खिलाड़ी ने ही अंजाम दिया था। तो आइए जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर शतक का स्कोर बनाया।

Shilpi Singh
Shilpi Singh19 Nov, 2018

 

 

 

1. विनोद कांबली

18 जनवरी, 1972 को जन्मे विनोद कांबली ने 18 जनवरी 1993 में अपने 21वें जन्मदिन के अवसर पर इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर इस अनोखी उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने। विनोद कांबली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रनों की पारी खेली हांलाकि भारत को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। काम्बली 104 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 32.59 के औसत से 2477 रन बनाये हैं। इसके अलावा वह सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त हैं। हालांकि, वह अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर पाए और उनका करियर बहुत छोटा रहा।

 

 

2. सचिन तेंदुलकर

विनोद कांबली के बाद उनके बचपन के साथी सचिन तेंदुलकर ने 5 साल बाद 24 अप्रैल 1998 को अपने 25वें जन्मदिन का जश्न शतक के साथ मनाया। सचिन तेंदुलकर ने इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 134 रनों की पारी खेली और उनकी इस बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कोका-कोला कप के फाइनल में हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया। सचिन ने 463 वनडे मैचों में 44.83 के औसत से 18426 रन बनाये हैं।

 

 

3. सनथ जयसूर्या

विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर के बाद श्रीलंका के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने अपने जन्मदिन पर शतक लगाने का कारनामा अंजाम दिया। सनथ जयसूर्या ने बांग्लादेश के खिलाफ 30 जून 2008 को 130 रनों की पारी खेल कर टीम को 158रनों की जीत दिलाई और अपने जन्मदिन और जीत दोनों का जश्न मनाया। जयसूर्या ने अपनी पारी में 16 चौके और 6 छक्के जमाए। 30 जून 1969 को जन्में इस श्रीलंकाई क्रिकेटर ने 445 वनडे मैचों में 13430 रन बनाये हैं।

 

 

4. रॉस टेलर

 

 

न्यूजीलैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज रॉस टेलर ने 2011 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने जन्मदिन के अवसर पर 131 रनों की पारी खेल कर टीम को जीत दिलाते हुए अपने जन्मदिन और जीत दोनों का जश्न एक साथ मनाया। रॉस टेलर ने अबतक 200 वनडे मुकाबलों में 6904 रन बनाएं हैं।…Next

 

Read More:

बॉल आउट से मशहूर हुए थे रॉबिन उथप्पा, पत्नी शीतल है टेनिस खिलाड़ी

2018 में रिलीज हुई दिग्गज क्रिकेटरों की ऑटोबायोग्राफी, लिस्ट में सबसे ज्यादा भारतीय

एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज, लिस्ट में भारतीय भी शामिल

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh