Menu
blogid : 7002 postid : 1381787

IPL की कप्तानी में भारत के इस खिलाड़ी का दबदबा, ये हैं टॉप चार भारतीय कप्‍तान

IPL की रिटेन और ऑक्शन प्रक्रिया के बाद क्रिकेटप्रेमियों को अब इस खेल के धूम-धड़ाके का बेसब्री से इंतजार है। फ्रेंचाइजी रिटेन करने के बाद पसंदीदा खिलाड़ियों को खरीदकर टीम मजबूत बनाने में जुटे हैं। अब ज्यादातर क्रिकेट के दीवाने ये आकलन करते दिखेंगे कि कौन सी टीम मजबूत है और कौन सी कमजोर। किसकी कप्‍तानी में दम है और कौन कप्तान फेल हो सकता है। हर कोई अपनी पसंदीदा टीम का फेवर करता नजर आएगा। खैर, इन बातों का जवाब तो टूर्नामेंट के अंत में ही मिलेगा। मगर आइये आपको बताते हैं आईपीएल में टॉप चार सफल भारतीय कप्तानों के बारे में।


ipl


4. विराट कोहली


virat-kohli-rcb-pti


भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी विराट कोहली ने बेंगलूरू की टीम के लिए 82 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से 38 में टीम को जीत मिली है। इनकी कप्‍तानी में जीत का प्रतिशत 49.36 फीसदी है।


3. गौतम गंभीर


Gambhir IPL


पहले दिल्ली फिर कोलकाता की कप्तानी करने वाले गौतम गंभीर इस बार रिटेन न किए जाने की वजह से सुर्खियों में रहे। गंभीर ने 8 सालों में आईपीएल के 123 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें 70 मैचों में उन्हेंं जीत हासिल हुई है। इस दौरान उन्होंने दो बार अपनी टीम को चैंपियन भी बनाया है। उनके जीत का प्रतिशत 57.31 है।


2- महेंद्र सिंह धोनी


dhoni IPL


सफल कप्तानों की बात हो और धोनी का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। भारतीय टीम के सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में भी सबसे सफल भारतीय कप्तानों में दूसरे नंबर पर हैं। धोनी को उनकी पुरानी टीम चेन्नई ने रिटेन कर लिया है। अब वे इस टीम के कप्तान हैं। वहीं, इस सीजन से पहले धोनी ने अपनी कप्तानी में 143 मैच खेले हैं, जिनमें से 83 मैचों में उनकी टीम को जीत हासिल हुई है। इनकी जीत का प्रतिशत 58.45 है।


1- रोहित शर्मा


rohit IPL


टीम इंडिया के इस धाकड़ बल्‍लेबाज ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को तीन बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। वहीं, आईपीएल के सबसे सफल भारतीय कप्तानों में रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं। रोहित ने कुल 75 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से 45 में उनकी टीम को जीत हासिल हुई है। रोहित की कप्‍तानी में खेले गए मैच में उनकी जीत का प्रतिशत 60.66 फीसदी है…Next


Read More:

कोई 31 तो कोई 27, जब इतनी ज्‍यादा गेंदें खेलकर जीरो पर आउट हुए ये 5 बल्‍लेबाज
भंसाली को थप्‍पड़ से लेकर रिलीज तक, ये है पद्मावत विवाद की पूरी कहानी
बिग बॉस फेम प्रिंस-युविका ने की सगाई, एक-दूसरे को लिखा ये खूबसूरत मैसेज



Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh