Menu
blogid : 7002 postid : 1391133

सबसे तेज 50 शतक लगा चुके हैं ये क्रिकेटर, लिस्ट में भारतीयों का भी जलवा

क्रिकेट की दुनिया में आए दिन कोई न कोई रिकॉर्ड बनता ही रहता है। कई ऐसे क्रिकेट हैं जिनके नाम अलग अलग तरह के रिकॉर्ड हैं। लेकिन आज हम आपकों उन क्रिकेटरों ने मिलवाएंगे जिन्होंने सबसे कम पारी में अपने नाम शतकों का फास्टेट रिकॉर्ड दर्ज किया है। ये वो क्रिकेटर हैं जिन्होंने कम समय में अपने नाम 50 शतक जड़े हैं।

Shilpi Singh
Shilpi Singh2 Sep, 2018

 

 

 

1. विराट कोहली

इस लिस्ट में सबसे पहला नंबर भारत के कप्तान विराट कोहली का आता है, रन मशीन कहे जाने वाले कोहली ने अपने नाम सबसे कम पारी में 50 शतक बनाने का रिकॉर्ड किया है। विराट ने अबतक 70 टेस्ट मैच खेले हैं औऱ कुल 5994 रन बनाए हैं। वहीं विराट ने 211 वनडे खेल कर करीब 9779 रन बनाए हैं। विराट ने वनडे में अबतक कुल 35 शतक और टेस्ट में 23 शतक लगाए हैं, ऐसे में उनके इंटरनेशनल शतक का आंकड़ा कुल मिलाकर 58 तक पहुंच गया है। 50 शतकों के लिए विराट ने 348 पारियां ली हैं।

 

 

2. हाशिम अमला

साउथ अफ्रीका के ओपनर हाशिम अमला टेस्ट और वनडे में एक जाना माना नाम है। अमला ने अबतक वनडे में में कुल 26 शतक और टेस्ट में करीब 28 शतक लगा एहैं। इस तरह से अमला के इंटरनेशल शतक का आंकड़ा 54 है। अमला ने 50 शतकों का आंकड़ा 348 पारियों में पूरा किया है।

 

 

3. सचिन तेंदुलकर

भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने वैसे तो कई रिकॉर्ड अपन नमा किए हैं और इस रिकॉर्ड सूची में भी अपना स्थान रखते हैं। सचिन ने टेस्ट में 51 शतक लगाए हैं औऱ वनडे में 49 शतक मारे हैं। ऐसे में कुल मिलाकर सचिन के शतकों का आंकड़ा 100 तक पहुंचता है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। सचिन ने 100 शतक मारने के लिए सचिन ने 376 पारियां ली हैं।

 

 

4. रिकी पॉन्टिंग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे काबिल बल्लेबाजों में गिने जाने वाले पॉन्टिंग भी इस लिस्ट में अपना स्थान रखते हैं। पॉन्टिंग ने टेस्ट कुल 41 शतक और वनडे में 30 शतक लगाए हैं। इस दौरान 50 शतकों का इंटरनेशल आंकड़ा छूने में करीब 418 पारियां लगी हैं।

 

 

5. ब्रायन लारा

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाजों में से एक ब्रायन लारा भी इस लिस्ट में अपना स्थान रखते हैं। लारा ने टेस्ट में 34 शतक और वनडे में 19 शतक लगाए हैं। इस तरह से लारा ने क्रिकेट कॅरियर में 465 पारियों में 50 शतक जड़े हैं।…Next

 

Read More:

साउथम्पटन टेस्ट भारत के लिए करो या मरो, हो सकते हैं ये 3 बड़े बदलाव

मेजर ध्यानचंद की 113वीं जयंती, हिटलर भी था हॉकी के जादूगर का मुरीद

5 धाकड़ क्रिकेटर, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर सबको चौंकाया

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh