टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो में शादी की। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की। बॉलीवुड और क्रिकेट जगत दोनों ने ही इस कपल को नए जीवन के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी। ऐसे में चलिए एक नजर ड़ालते हैं कैसी थी विराट और अनुष्का की ये शाही और शानदार शादी।
कहां हुई शादी
जहां विराट कोहली और अनुष्का की शादी हुई वो वाकई काफी खूबसूरत जगह है। बता दें ये शादी, इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो में हुई है। फोर्ब्स लिस्ट के अनुसार यह दुनिया के 20 सबसे महंगे लग्ज़री रिज़ॉर्ट में से एक है। यहां एक रात का खर्च 10 से 12 लाख के बीच में होता है।
हिंदू रितीरिवाजों से इटली में हुई शादी
विराट और अनुष्का की शादी पूरे हिंदू रितीरिवाजों से इटली में हुई है। विराट अपने शेरावनी और अनुष्का दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थी। विराट और अनुष्का के इस शानादार आउटफिट को मशहूर डिजाइनर सभयसाची ने डिजाइन किया है। सभयसाची ने दोनों की सगाई की ड्रेस और मेंहदी की ड्रेस को भी सजाया था जो बेहद सुंदर लग रहा था।
दोनों ने किया एक ही कमेंट
दोनों ने ट्विटर पर भले ही अगल-अलग फोटो शेयर की हो लेकिन दोनों ने फैन्स को एक ही कमेंट किया है। दोनों ने लिखा, ”आज हम दोनों ने हमेशा के लिए प्रेम के बंधन में बंधे रहने का वादा किया है। हम आपसे यह जानकारी साझा करते हुए सचमुच बहुत आनंदित हैं। दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया। हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद।”
हीरों से सजा है अनुष्का का लहंगा
सभयसाची के डिजाइन किए लहगें में अनुष्का शर्मा किसी परी से कम नहीं लग रही है। अनुष्का शर्मा ने लाइट पिंक कलर का लंहगा पहना हुआ है जिसमे अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही है। सभयसाची ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि इस लहंगे को बनाने में 32 दिन लगे थे, वहीं इसे 67 कारीगरों ने मिलकर बानाया है। ये पूर तरह से से हाथ से बानया गया है और इसकी खास बता ये है कि इसमें हीरे जड़े हुए हैं जो इसकी शोभा और बढ़ाते हैं। साथ ही अनष्का के ज्वैलरी भी बेहद फब रही थी। ऐसे में आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि अनुष्का के पूरे जोड़े की कीमत कितने करोड़ की होगी।
विराट ने दी 1 करोड़ की रिंग
दोनों ही कपल की रिंग सेरेमनीकी तस्वीरें भी वायरल हो रही है। मीडिया में छपी खबरों की मानें तो अनुष्का को अपना बनाने के लिए विराट ने उनके हाथों में करीब 1 करोड़ की रिंग पहनाई है साथ ही इसे खोजने में उन्हें 3 महीने का वक्त लगा। खबरों के मुताबिक ये हीरा ऑस्ट्रिया से खास बनाया बनवया गया था।…Next
Read More:
वॉचमैन का बेटा बन गया ‘सर जडेजा’, मां की मौत के बाद नहीं खेलना चाहते थे क्रिकेट
इन 5 मौकों पर भारत ने 1 रन से जीता मैच, बेहद रोमांचक था मुकाबला
ये 5 बल्लेबाज हर तरफ खेल सकते हैं शॉट, जानें क्यों खास हैं ये खिलाड़ी
Read Comments