ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के बाद अब टीम इंडिया मिशन न्यूजीलैंड के लिए तैयार है। मेजबान न्यूजीलैंड और भारत के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला 23 जनवरी को नेपियर में खेला जायेगा। शानदार फॉर्म से गुज़र रही टीम इंडिया को न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लेकिन, आंकड़ो पर नज़र डाले तो पलड़ा कीवी टीम का भारी नज़र आता है। भारत के लिए वर्ल्डकप से पहले अपनी टीम को अभ्यास कराने का यह अच्छा मौका है। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस समय फॉर्म में चल रहे है। उसके पास न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड सुधारने का अच्छा मौका है। भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड में पांच मैचों की वनडे सीरीज में बुधवार को उतरना है। टीम इंडिया का इतिहास यहां अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में चलिए एक नजर न्यूजीलैंड में भारत के रिकॉर्ड पर।
34 वनडे मुकाबले खेले हैं
दरअसल भारतीय टीम का न्यूजीलैंड में वनडे मैचों में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है, उसने यहां 34 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान भारत को 10 मैचों में जीत हासिल हुई। जबकि 21 मैचों में हार का सामना किया। इस दौरान दो मैचों का नतीजा नहीं निकल सका। वहीं एक मैच टाई हो गया। भारत ने न्यूजीलैंड में आखिरी वनडे मुकाबला 31 जनवरी 2014 को खेला था। इसमें भारत को 87 रन से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने इस दौरे पर पांच वनडे खेले थे, उसे इसमें 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था।
सात वनडे सीरीज में से सिर्फ एक में मिली जीत
भारतीय टीम ने साल 1976 से अब तक न्यूजीलैंड में कुल सात वनडे सीरीज खेले हैं। 1976 में भारतीय टीम 2-0 से हारी थी जबकि 1981 में भी नतीजा यही रहा था। 1994 में भारत को मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में पहली बार सीरीज बराबर करने में कामयाबी मिली। साल 1999 में भी अजहर की कप्तानी में भारत ने सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। साल 2002 में सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम को 2-5 की करारी शिकस्त मिली।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मिली पहली सीरीज जीत
साल 2008 में न्यूजीलैंड में खेलते हुए भारतीय टीम ने पहली बार वनडे सीरीज में जीत हासिल की। धोनी की कप्तानी वाली टीम ने सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया। इसके बाद साल 2014 में धोनी की कप्तानी वाली टीम को सबसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। 5 मैचों की सीरीज में मेजबान ने 4-0 से जीत हासिल कर टीम इंडिया का क्लीन स्वीप किया।
न्यूजीलैंड में खराब रहा है रोहित का रिकॉर्ड
साल 2018 में विराट कोहली के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले रोहित शर्मा 2009 में पहली बार न्यूजीलैंड दौरे पर आए थे। कीवी टीम से पांच बार उनका सामना हुआ है, दो बार न्यूजीलैंड में और एक बार घरेलू मैदानों पर। दक्षिण अफ्रीका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ ही उनका रिकॉर्ड सबसे ज्यादा खराब है। इन पांच मौकों पर न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 16 पारियों में 35.53 की औसत से सिर्फ 533 रन बनाए हैं। पिछले नौ सालों में साउदी ने रोहित को 141 गेंदों पर 98 रन देकर पांच बार आउट किया है।…Next
Read More:
टीम इंडिया टेस्ट में टॉप पर कायम, ODI में नंबर एक की राह नहीं है आसान
विश्व कप 2019 के लिए टीम लगभग तय, लेकिन इस वजह से कोई भी हो सकता है बाहर : रोहित
‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ के आज तक नहीं टूटे ये रिकॉर्ड, आंकड़ों के सरताज हैं द्रविड़
Read Comments