Menu
blogid : 7002 postid : 1391616

विराट कोहली बन गए हैं वेजिटेरियन, पहले ये था पंसदीदा खाना

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली फिटनेस को लेकर बेहद सख्त रवैया अपनाते हैं। इन दिनों कोहली बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और रिकॉर्ड्स का अंबार लगा रहे हैं। अपनी फिटनेस को लेकर कोहली हमेशा सर्तक रहते हैं। वहीं, ऐसा माना जाता है कि स्पोर्ट्स की दुनिया में लोग मांसाहारी भोजन को अधिक पसंद करते हैं। आमतौर पर कहा जाता है कि नॉनवेज खाने से खिलाड़ियों का स्टैमिना बढ़ जाता है। इस बात में कितनी सच्चाई है इसके बारे में तो पता नहीं, लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इसे सही नहीं मानते हैं। इसके ठीक उलट दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली को लगता है कि शाकाहारी भोजन ने उनके खेल को बेहतर बनाया है।

Shilpi Singh
Shilpi Singh8 Oct, 2018

 

 

साग सब्जियां खा रहे हैं विराट

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विराट ने बताया है कि नॉन वेज छोड़ कर साग सब्जियां अधिक से अधिक खा रहे हैं।  चार माह से एनिमल प्रोटीन लेने बंद कर दिया है। पिछले चार माह से वह शाकाहारी भोजन कर रहे हैं और वह खुद को पहले से ज्यादा मजबूत फील कर रहे हैं, उनकी पाचन शक्ति में इजाफा हुआ है। वह मीट अंडे या डेयरी प्रोडक्ट्स को कतई मिस नहीं करते, आजकल वह खाने में प्रोटीन शेक, सब्जियां और सोया ही खा रहे हैं, उन्होंने अंडे और डेयरी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल भी बंद कर दिया है।

 

 

अब वेजिटेरियन बन गए हैं कप्तान

विराट ने जारी बयान में कहा, ‘वेजिटेरियन बनना मेरे बेहतरीन फैसलों में से एक रहा। अब मुझमें ज्‍यादा एनर्जी है, मैं ज्‍यादा हेल्‍दी महसूस कर रही हूं और मैं बहुत खुश हूं कि मेरे खाने के लिए किसी जानवर को तकलीफ नहीं होगी’। वैसे विराट की पत्नी अनुष्का भी एक वेजिटेरियन हैं और इसे दूसरों के भी प्रेरित करती हैं।

 

 

नॉन वेज पकवानों के शौकीन हैं विराट

बता दें कि विराट कोहली भी नॉन वेज पकवानों के शौकीन थे, लेकिन अब ये चीजें उन्होंने पीछे छोड़ दी हैं। विराट कोहली ने अपने पुराने इंटरव्यूज में अक्सर बताया है कि बटर चिकन उनका फेवरेट है। विराट नॉनवेज फूड का काफी शौकीन है, लेकिन उन्होंने अब ये सब छोड़ दिया है।

 

kohli4

 

घंटों करते हैं जिम

एक टीवी शो में कैप्‍टन कोहली ने खुलासा किया था कि वे ट्रेनिंग के दौरान जिम में करीब 4 घंटे बिताते हैं। मगर ऐसा तभी होता है, जब वे क्रिकेट न खेल रहे हों। वहीं, किसी टूर पर रहने के दौरान कोहली जिम के लिए एक या आधा घंटा ही दे पाते हैं। उन्‍होंने बताया कि मेटाबॉलिज्‍म के मुताबिक हर शख्स की डाइट बदलती रहती है। यह आपके मेटाबॉलिज्‍म पर निर्भर करता है कि आप जिम में कितना वक्त बिता सकते हैं। अगर मेरा मेटाबॉलिज्‍म हार्दिक पंड्या या शिखर धवन जैसा है, तो कोई दिक्कत नहीं है। इन खिलाड़ियों का दुबला शरीर है।

 

kohli3

 

ऐसा है डाइट प्लान

विराट ने बताया कि उनके दिन की शुरुआत भारी-भरकम ब्रेकफास्ट से होती है, जिसमें तीन अंडों का ऑमलेट और एक अंडा होता है। इसके अलावा वे पालक, काली मिर्च और पनीर लेते हैं। इसे खत्म करने के बाद वे ग्रिल्ड बेकन या मछली खाते हैं। फलों में पपीता, खरबूजा रहता है। ब्रेकफास्ट नींबू वाली ग्रीन टी के साथ खत्म होता है। यह विराट का ब्रेकफास्‍ट है। मगर कैप्‍टन कोहली लंच इतना भारी-भरकम नहीं लेते। लंच में वे सिर्फ ग्रिल्ड चिकन, मसले हुए आलू, पालक और सब्जियां खाते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि डिनर हमेशा हल्का होना चाहिए, इसलिए कोहली ज्यादातर सी फूड खाते हैं। उनकी डाइट में प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है।...Next

 

Read More:

रोहित और धवन ने तोड़ा सचिन-सहवाग का ये रिकॉर्ड, धवन का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज

क्रिकेट मैदान के बाहर हिंदी कमेंटरी से चौके छक्के लगा रहे हैं ये 5 भारतीय क्रिकेटर

Injury या बीमारी के बाद और खतरनाक हो गए ये खिलाड़ी, धाकड़ थी वापसी

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh