Menu
blogid : 7002 postid : 1371336

धोनी-युवराज समेत दुनिया के वो 6 बल्लेबाज, जिन्हें माना जाता है सबसे बेस्ट पिच हिटर

क्रिकेट की दुनिया में ऐसे भी बल्लेबाज है जिनकी आतिशी पारियां  बेहद चर्चित है। मैदान पर आते ही इनके बल्ले से चौकों और छक्कों की बारिश सी होने लगती है। अपनी आतिशी पारी के कारण ही इनके नाम नए-नए रिकार्ड भी बनते जाते है। ये अपने बल्ले से किसी भी गेंद को सीमारेखा से बाहर भेजने का दम रखते है। टीम को जब कभी इनकी जरुरत पड़ती है ये अपने आतिशी पारी खेल कर रनों का बड़ा अम्बार लगा देते है। ऐसे में इन्हें क्रिकेट की दुनिया के बेहतरीन पिच हिटर बाने जाते हैं।


cover



1. युवराज सिंह

किसी भी गेंदबाज के लिए युवराज सिंह किसी बुरे सपने से कम नही है जब ये अच्छे बैटिंग फॉर्म में होते है। बाएं हाथ के भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह अपने बेहतरीन छक्कों और अपनी आतिशी पारी के लिए जाने जाते है। इन्होंने विश्व कप टी-20 के एक मुकाबले में इंग्लैंड के  स्टुअर्ट ब्रॉड की एक ओवर में 6 छक्के लगाए, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है।


yuvraj




2. महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  को आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। इन्हें मध्यम क्रम का तेज बल्लेबाज माना जाता है| इसके साथ ही साथ ये एक बेहतरीन मैच फिनिशर भी है। ये अपने बेहतरीन हेलीकॉप्टर शॉट के लिए जाने जाते है। इनकी कप्तानी में भारत ने विश्व कप जीता था। मैच को जिताने का इनका अपना अलग ही अंदाज है ये अक्सर मैच को छक्के मारकर जिताया करते है।



ms-dhoni



3. शाहिद अफरीदी

शाहिद अफरीदी को क्रिकेट के मैदान पर बूम बूम और लाला के नाम से जाना जाता है। इन्होंने कई बार आतिशी पारियां खेली है और अपने टीम को जीत दिलाई है। शाहिद अक्सर लंबे छक्के और शानदार शॉट्स के लिए जाने जाते हैं। शाहिद ने महज 37 गेंद पर 102 रन बना डाले जो कि एक विश्व रिकॉर्ड था। इनके नाम सबसे तेज अर्द्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी है।


shahid




4. क्रिस गेल

विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल गेंदबाजों के लिए एक बुरे सपनो में से एक है इनके मैदान पर आते ही चौकों और छक्कों की बारिश सी होने लगती है। स्टेडियम के हर एक जगह चौके और छक्के लगते है। ये काफी लम्बे छक्के मारते है। इन्होंने टी-20 में 7 बार शतक लगाये है। अगर एक बार ये मैदान में रुक गए तो इनके तूफान (GAIL Storm) को रोकना बहुत मुश्किल होता है।



-chris-gayle



5. कीरोन पोलार्ड

ये वेस्टइंडीज के बेहतरीन बल्लेबाज है। कीरोन पोलार्ड के बल्ले से गेंद का संपर्क होते ही गेंद सीमारेखा से पार हो जाती है। पोलार्ड टी-20 और आईपीएल में सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं। इसके साथ ही साथ ये एक मध्यम गति के गेंदबाज भी है।


Kieron Pollard




6. ग्लेन मैक्सवेल



glenn-maxwell



ऑस्ट्रेलियाई दाएं हाथ के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल लम्बे -लम्बे छक्के मारने में बेहद आगे है। इन्हें सबसे खतरनाक बल्लेबाज के नाम से जाता है। एकदिवसीय क्रिकेट में इनका स्ट्राइक रेट 129 का है। ये अपने अजीबों -गरीब शॉट्स के खेलने के लिए भी जाने जाते है।…Next


Read More:

धोनी समेत ये हैं दुनिया के 4 सबसे बेहतरीन विकेटकीपर

चैम्पियंस ट्रॉफी में विराट नहीं बल्कि इस देश के कप्तान है सबसे यंग, जानें 8 कप्तानों की उम्र

क्रिकेट इतिहास में इन 5 खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे कम पारी में 100 छक्के

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh