Menu
blogid : 7002 postid : 1392193

408 दिन बाद रणजी खेलने मैदान पर उतरे युवराज सिंह, 28 गेंद पर निकला पहला रन

दिल्ली और पंजाब के बीच रणजी ट्रोफी ग्रुप बी मैच में सबकी निगाहें युवराज सिंह पर थीं। दरअसल युवराज कई महीनों के बाद मैदान पर वापसी कर रहे थे, ऐसे में जाहिर है की सभी की निगाहें उन्हीं पर जमी हुई थीं। युवराज सिंह इस राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप के 2018-19 सत्र में पहली बार खेलते हुए दिखेंगे। युवराज की वापसी से पंजाब को मजबूती मिली है, जो पहले दो मैचों में आंध्र और मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल करने में नाकाम रहा था। ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर युवी ने मैदान पर कैसा खेल दिखाया।

Shilpi Singh
Shilpi Singh29 Nov, 2018

 

 

भारत की तरफ से आखिरी बार 2017 में खेला था

भारत की तरफ से जून 2017 में अपना आखिरी मैच खेलने वाले बायें हाथ के बल्लेबाज युवराज पंजाब के हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु के खिलाफ होने वाले अगले दो मैचों के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। युवी का साल अबतक कुछ खास नहीं रहा है आईपीएल में उन्हें खरीदने वाले टीम पंजाब ने उन्हें रिलीज कर दिया है, ऐसे में युवी को खुद को साबित करने का मौका है।

 

 

शुभमन गिल को किया है रिप्लेस

युवा खिलाड़ी शुभमन गिल इस मैच में नहीं खेल पाए, ऐसे में युवराज सिंह ने उनकी जगह ले ली है। बता दें भारत ए टीम के साथ न्यू जीलैंड दौरे पर हैं। पंजाब की तरफ से दिल्ली भी इस मैच में अपनी पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगा।

 

 

2017 में विदर्भ के खिलाफ खेला था आखिरी मैच

अक्टूबर 2017 में पंजाब ने मोहाली में विदर्भ के खिलाफ युवराज सिंह आखिरी बार मैदान पर खेले थे। उस दौरान युवी ने दो पारियों में 20 और 42 रन बनाए थे। ऐसे मे जब युवी इतने साल बाद उसी जर्सी में दिखाए दिए तो लोगों ने उत्साह जमकर बढ़ाया और उनके लिए चीयर किया।

 

 

28 गेंदों पर बनाया पहला रन

दिल्ली की टीम दोपर तक 107 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं, पंजाब जिवानजोत सिंह जब आउट हुए तब युवराज सिंह क्रिज पर आए उस दौरान वो 98/3 थे। ऐसे में युवराज सिंह का आना मैदान पर नया जोश लेकर या। हालांकि युवी को पहले रम के लिए काफी वक्त लगा करीब 28गेंद बान उन्होंने अपना रन बनाया। खेल का अंत तक युवी जमे रहे और उन्होंने 42 गेंदो पर 16 रन बनाए।

 

 

फिरोजशाह कोटला लकी मैदान रहा है युवी के लिए

युवराज सिंह के लिए फिरोजशाह कोटला एक लकी मैदान रहा है ऐसे में उम्मीद है कि युवी जब आज भी मैदान पर आएं तो उतना ही अच्छा खेल दिखाए। फिराज शाह कोटला में युवी ने शानदार 260 रन बनाए थे बड़ौदा के खिलाफ साल 2016 में, ऐसे में आज भी युवी को उम्मीद होगी की वो आज अच्छा खेल दिखाएं।…Next

 

Read More:

रवि शास्त्री समेत ये हैं क्रिकेट की दुनिया के सबसे महंगे कोच, खिलाड़ी से कम नहीं है सैलरी

T20: हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत, मिली हार तो सीरीज जीतेगा ऑस्ट्रेलिया

लगातार पांचवी बार महिला T20 फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड से होगा आखिरी मुकाबला

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh