Menu
blogid : 7002 postid : 1370316

दो एक्ट्रेस से रहा जहीर का अफेयर, 39 साल की उम्र में की सागरिका से शादी

टीम इंडिया के पूर्व स्टार गेंदबाज जहीर खान की लव लाइफ और शादी की खबरें पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। उन्होंने इसी साल की 23 मई को चक दे इंडिया की एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से सगाई की है। जहीर और सागरिका ने कल एक सादे समारोह में शादी भी कर ली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सागरिका से पहले जहीर एक अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी डेट कर चुके हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर इससे पहले किसके सात था जहीर का अफेयर।



cover zahher





बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शरवानी पर आया था जहीर का दिल

युवराज सिंह की तरह जहीर खान का दिल भी बॉलीवुड की 2 अभिनेत्रियों पर फिदा हुआ। सागरिका से पहले जहीर का दिल एक अन्य एक्ट्रेस पर फिदा हो चुका है, जिससे उनका रिलेशनशिप करीब 8 साल तक चला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहीर खान बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शरवानी को डेट कर चुके हैं। ईशा ने Kisna: The Warrior Poet फिल्म में डेब्यू किया था।




siha




करीब 8 साल लंबा चला था अफेयर

एक दौर में जब जहीर पर लाखों लड़कियां दिल देने को तैयार थीं तब वे ईशा को दिल दे बैठे थे। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया और वर्ल्ड कप के बाद तो इन दोनों की सगाई करने की भी खबरें सुर्खियों में आई थीं। लेकिन 8 साल के लंबे अफेयर के दोनों का रिलेशनशिप खत्म हो गया। ब्रेकअप वजह क्या है इस बारे में पूछे जाने पर ईशा हमेशा इग्नोर करने की कोशिश करती हैं और वे जहीर को अच्छा दोस्त बताती हैं।




isha-zaheer




वीजे रमोना के साथ भी रिश्ते!

जहीर का नाम ईशा के अलावा वीजे रमोना एरेना के साथ भी जोड़ा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहीर खान को रमोना एरेना के साथ एक शॉपिंग मॉल में बांहों में बांहे डाले घूमते हुए भी देखा गया। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला।




ramona





शाहरुख की फिल्म में दिखी थी सागरिका

सागरिका ने शहारुख खान की चर्चित मूवी ‘चक दे इंडिया’ में अहम रोल कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। सागरिका घोष को उनकी फिल्‍म ‘चक दे इंडिया’ में उनके प्रीति सबरवाल के किरदार से जाना जाता है। वहीं सागरिका मराठी फिल्‍म ‘प्रेमाची गोष्‍ट’ में भी नजर आ चुकी हैं। मराठी के अलावा सागरिका पंजाबी फिल्‍म ‘दिलदारियां’ में भी नजर आ चुकी हैं।




zahir-sagrika




डेढ़ साल तक किया एक दूसरे को डेट

इसके बाद जहीर खान मोनिका बेदी के जरिए सागरिका से मिले और पहली मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे के लिए काफी सीरियस सोचने लगे। दोनों तकरीबन डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, हालांकि किसी को भी दोनों के अफेयर की भनक तक नहीं लगी।




zaheer marrg




एक दूजे के हुए जहीर और सागरिका

इसके बाद तो सागरिका और जहीर को कई पब्लिक इवेंट्स में साथ देखा गया और आखिरकार दोनों ने अप्रैल में सगाई कर ली। अब दोनों की शादी की तस्वीरें भी वायरल हो रही है। दोनों जल्द ही एक शानादर पार्टी देंगे जिसमें कई खास मेहमान शिरकत करेंगे।…Next




Read More:

T20 में ये 4 दावेदार ले सकते हैं धोनी की जगह, जानें उनका खास अंदाज

कोहली समेत ये हैं वो 4 बल्लेबाज जिन्होंने 61 गेंदो में बनाए शतक

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ये 5 धुआंधार कप्तान, जिनके अंदाज के फैंस हैं दीवाने

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh