- 78 Posts
- 18 Comments
वर्तमान भारतीय टीम का एक बेहतरीन खिलाड़ी, एक इंजीनियरिंग छात्र – जहीर खान – जिसने क्रिकेट के लिए अपनी पढ़ाई को छोड़ दी। जहीर खान जो आज भारतीय टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं तथा अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। जहीर खान, हाल ही में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में २५० विकेट लेने वाले पांचवे भारतीय गेंदबाज बने हैं औरउनका एक वर्ग है। गेंद के साथ उनकी प्रभावशाली गति तथा शरीर के कोण के अनुसार गेंद मोड़ने की क्षमता, दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों के लिए ईर्ष्या का कारण है। स्थिर व शांत जहीर खान, गेंद को दोनों तरीको से स्विंग कराने के लिए क्षमता के लिए जाने जाते हैं। ११वें क्रम पर आने वाले बल्लेबाज के द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड भी उनके नाम पर हैं।
क्या जहीर अपनी टीम के लिए जल्दी विकेट लेकर विरोधियों की कमर तोड़ने में सफल रहेंगे ? विश्वकप में उनकी भूमिका क्या होगी ? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब गणेशजी वैदिक ज्योतिष की मदद से जानने का प्रयास कर रहे हैं।
उच्च के बृहस्पति के साथ जहीर खान का जन्म ७ अक्टूबर १९७८ को हुआ था। उच्च का गुरु उनको खेल में माहिर बनाता है। तुला में शुक्र, उनके सुर्खियों में बने रहने की संभावना को दर्शाता है। उच्च का बुध, जहीर को तर्क तथा विश्लेषण करने की क्षमता प्रदान करता है। शुक्र, गुरु तथा बुध- जहीर की क्षमता इन तीन ग्रहों से प्रभावित होती है। प्रथम नजर में देखा जाए तो उनका जन्म सूर्य तथा राहू के ग्रहण योग के दौरान हुआ था, लेकिन यदि विस्तार से अवलोकन किया जाए तो पता चलता है कि सूर्य तथा राहू अलग नक्षत्र में हैं, इसलिए यहां ग्रहण योग नहीं बनता है।
गणेशजी के अनुसार, १९ फरवरी २०११ को मंगल राहू मध्य बिंदू पर हैं, जो जहीर के पक्ष में है। इस कारण उस मैच में उनका प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहने की संभावना है। २७ फरवरी २०११ को, इंगलैंड के साथ होने वाले दूसरे मैच में, पारगमन चन्द्रमा, प्लूटो तथा राहू के साथ होगा। तीन ग्रहों का यह युति, जहीर के जन्म कुंडली के तीन ग्रहों के मेल के साथ समकोण बना रहे हैं, यह युति उस दौरान उनके लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है। दक्षिण अफ्रिका के साथ १२ मार्च २०११, को होने वाले मैच के दौरान उच्च का चंद्रमा, जहीर के शानदार प्रदर्शन में सहायक होगा। इस दिन जहीर निश्चित रुप से कई दक्षिण अफ्रिका के खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाएंगें। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि से सूर्य का पारगमन, निश्चित रुप से जहीर की उर्जा के स्तर को बढ़ाकर रखेगा और वे क्वार्टर फाइनल तथा सेमी फाइनल में निश्चित रुप से बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
गणेशजी के आशिर्वाद के साथ हम उनके लिए शुभकामना करते हैं।
साभार: गणेशा स्पीक्स डॉट कॉम
Read Comments