Menu
blogid : 3324 postid : 10

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010 – किसकी होगी सबसे मजबूत दावेदारी [Commonwealth Games Blog]

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010
दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010
  • 14 Posts
  • 9 Comments

इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत की उम्मीद शूटिंग से सबसे ज़्यादा स्वर्ण जीतने की है. पिछले दो संस्करणों में भी भारत ने शूटिंग में सबसे ज़्यादा पदक जीते थे. लेकिन इसके अलावा भारत का सबसे मुख्य लक्ष्य हॉकी में स्वर्ण पदक जीतने का होगा.

आइए देखें 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में कौन-कौन सी स्पर्धाएं हैं और इन स्पर्धाओं का आयोजन कौन से स्टेडियम में होगा

जिमनास्टिक्स



gymnasticsआयोजन स्थल – इंदिरा गाँधी खेल परिसर

भारतीय दावेदारी : आशीष कुमार, दीपा करमाकर.

अंतराष्ट्रीय स्टार: जोशुआ जेफ्रिस, चलोए सिम्स.

संक्षिप्त विवरण:

जिमनास्टिक्स को राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शामिल 1978 के एडमोंटन राष्ट्रमंडल खेलों में किया गया था. दिल्ली के राष्ट्रमंडल खेलों में भी यह शामिल है. पुरुष और महिला वर्ग में कुल मिलाकर जिमनास्टिक्स में 14 स्वर्ण पदक हैं.

जिमनास्टिक्स के अंतर्गत दो तरह की प्रतियोगिता शामिल है.

1- कलात्मक जिमनास्टिक्स
2- तालबद्ध जिमनास्टिक्स

हॉकी



field_hockey.gifआयोजन स्थल – मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम

भारतीय दावेदारी : पुरुष और महिला दोनों वर्गों में.

प्रमुख अंतराष्ट्रीय टीमें: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान.

संक्षिप्त विवरण:

भारत का राष्ट्रीय खेल होने के कारण पूरा भारतवर्ष चाहेगा कि भारत दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते. अगर हम पुरुष हॉकी की बात करें तो ओलंपिक खेलों में हमने पदकों की झड़ी लगा दी थी परन्तु राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष हॉकी ने केवल एक बार ही पदक जीता है. जबकि महिला हॉकी ने जहाँ 2002 में स्वर्ण पदक जीता था तो वहीं 2006 में वह रजत पदक जीतने में कामयाब रही थी.

इस वर्ष फरवरी माह में दिल्ली में हुए पुरुष विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता में भारत को सातवे स्थान से संतोष करना पड़ा था परन्तु अज़लान शाह हॉकी प्रतियोगिता जीतने के बाद हमें अपनी टीम से आस बढी है.

लान बाल



Lawn Bowlsआयोजन स्थल – जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम

भारतीय दावेदारी : चन्दन सिंह, रुपुट गोगोई, फरज़ान खान.

संक्षिप्त विवरण:

भारत में लान बाल ज़्यादा प्रसिद्ध खेल नहीं है परन्तु राष्ट्रमंडल खेलों में यह 1990 से सम्मिलित है. राष्ट्रमंडल खेलों में लान बोल राउंड रोबिन प्रारूप में आयोजित किया जाता है.

नेट बाल



NetballAndRingआयोजन स्थल – त्यागराज खेल परिसर

भारतीय दावेदारी : प्राची तेहलन, शिरीन लिमाए.

अंतराष्ट्रीय स्टार: केसी विलियम (न्यूजीलैंड), शरेल्ली मैकमोहन.

संक्षिप्त विवरण:

यह खेल कहीं हद तक बास्केटबॉल से मिलताजुलता है. और इस खेल की खास बात यह है कि यह केवल महिलाओं द्वारा ही खेला जाता है.

रग्बी सेवन



300px-Rugby_union_pictogram.svgआयोजन स्थल – नॉर्थ कैम्पस, दिल्ली विश्वविद्यालय

भारतीय दावेदारी: रोहन सेठना, टुडू.

अंतराष्ट्रीय स्टार: जैक गुइलफोर्ड, होसी गेअर (न्यूजीलैंड), लची तुर्नेर (ऑस्ट्रेलिया)

संक्षिप्त विवरण:

दिल्ली के राष्ट्रमंडल खेलों में हम रग्बी सेवन में विश्व की बेहतरीन टीमों को भिड़ते देखेंगे. रग्बी सेवन को राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार 1998 में सम्मिलित किया गया था. भारत ने पहली बार रग्बी सेवन के लिए क्वालीफाई किया है.

शूटिंग



Shootingआयोजन स्थल – डा. करनी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद

भारतीय दावेदारी : अभिनव बिंद्रा, गगन नारंग, समरेश जुंग, मानवजीत संधू, तेजस्विनी सावंत.

अंतराष्ट्रीय स्टार: वारेन पोटेंट, डायना (ऑस्ट्रेलिया)

संक्षिप्त विवरण

राष्ट्रमंडल खेलों के शूटिंग कार्यक्रम में निम्नलिखित श्रेणी शामिल हैं:

• क्ले टारगेट
• पिस्तौल
• स्माल बोर और एयर राइफल
• फुल बोर राइफल

शूटिंग को पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में 1966 में शामिल किया गया था. शूटिंग में कुल मिलाकर 36 स्वर्ण पदक है और भारत को इस बार भी शूटिंग से सबसे ज़्यादा पदक मिलने की उम्मीद है. पिछले खेलों में भी भारत ने शूटिंग में ही सबसे ज़्यादा स्वर्ण पदक जीते थे.

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh