Menu
blogid : 3738 postid : 641446

CV Raman: भारतीय वैज्ञानिक को गूगल ने किया सम्मानित

Special Days
Special Days
  • 1020 Posts
  • 2122 Comments

c v ramanविज्ञान की दृष्टि से प्राचीनतम भारत ने कई उपलब्धियां हासिल की है. जैसे शून्य (0) और दशमलव(.) प्रणाली की खोज, पृथ्वी के अपनी धुरी पर घूमने की खोज तथा आयुर्वेद के फॉर्मुले आदि. लेकिन दुर्भाग्यवश इन सब खोजों के बावजूद भी भारत में पूर्णरूप से विज्ञान के प्रयोगात्मक कोण में कोई विशेष प्रगति नहीं हुई थी, ऐसे में महान भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन (सी.वी. रमन) ने पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए भारत को वैज्ञानिक दृष्टि से मजबूत बनाने में अपना सफल योगदान दिया.


Read:  कभी खाना नहीं देते तो कभी पेशान पिलाते हैं !!


भारतीय भौतिक विज्ञानी तथा गणितज्ञ सी.वी. रमन के इसी योगदान को देखते हुए उनकी 125वीं सालगिरह पर गूगल ने आज यानि 7 नवंबर, गुरुवार को डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. इसए पहले गूगल ने सोमवार को मानव कंप्यूटर के नाम से विख्यात भारतीय गणितज्ञ शंकुतला देवी के 84वें जन्म दिवस पर डूडल बनाया था.

सात नवंबर 1888 को तिरुचिरापल्ली में जन्मे सी.वी. रमन ने 28 फरवरी, 1928 को अपनी विश्व विख्यात खोज रमन प्रभाव की घोषणा की थी. वैज्ञानिक सी.वी. रमन की उपलब्धियों को देखते हुए भारत सरकार ने पहली बार 28 फरवरी 1987 को विज्ञान दिवस के रूप में मनाया और तब से लेकर हर साल राष्ट्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया जा रहा है.


सी.वी. रमन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान

सी.वी. रमन को वैज्ञानिक खोज के लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल प्राइज मिला था. उनकी महान उपलब्धियों और अद्वितीय प्रतिभा की वजह से उन्हें 1954  में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था.


CV Raman’s 125th birthday marked by a Google doodle


Read More:

एक औरत जिसने कंप्यूटर को भी फेल कर दिया

ख्वाबों की एक अनोखी उड़ान: एपीजे अब्दुल कलाम

छ्ठ पर्व के लिए क्या है कड़े नियम


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh