Menu
blogid : 12072 postid : 8

वी आर इंडियन , द ट्रू इंडियन

Yogdan
Yogdan
  • 13 Posts
  • 9 Comments

वी आर इंडियन , द ट्रू इंडियन।
वी आर इंडियन , द ट्रू इंडियन।
वी आर इंडियन , द ट्रू इंडियन।
वी आर इंडियन , द ट्रू इंडियन।

कितने संघर्षों से पाई हमने अपनी आज़ादी,
इसके लिए जिन रण वीरों ने हंस कर अपनी जान गवां दी,
वह भगत सिंह आज़ाद बोस… सुखदेव सरीखे जज़्बा थे,
जो हमें पढ़ाया पाठ अहिंसा… वह अपने प्यारे बापू थे,
हाँ अपने प्यारे बापू थे …
वी आर गांधियान , द ट्रू गांधियान ।
वी आर इंडियन , द ट्रू इंडियन।

पैंसठ सालों बाद आज हम फिर से क्यों लाचार हैं ,
बढ़ी गरीबी, बेकारी क्यों ? भ्रष्टों की सरकार है ,
आज हमारा जीना मुश्किल, महंगाई की मार से ,
नेता मालामाल हो रहे देखो भ्रष्टाचार से ,
हाँ देखो भ्रष्टाचार से….
क्या ये हैं सच्चे इंडियन , द ट्रू इंडियन ,
वी आर इंडियन , द ट्रू इंडियन।

कोर्ट कचहरी या थाना हो, सरपंचों से सांसद तक ,
बाबू भ्रष्ट , भ्रष्ट है अफसर नेता गिर गए किस हद तक ,
खून चूसते बेरहमी से मानव होकर मानव का ,
पता नहीं कब पेट भरे इस भ्रष्टाचारी दानव का ,
इस भ्रष्टाचारी दानव का ,
क्या ये है कल्चर इंडियन , द ट्रू इंडियन ,
वी आर इंडियन , द ट्रू इंडियन।

बनें नीतियाँ लोक निधी से अपनी जेबें भरने को ,
भारत का कल्याण करेंगे बात है झूठी कहने को ,
लोकपाल बिल एक नमूना इनके मन के पाप का ,
चिट भी मेरी पट भी मेरी अंटा मेरे बाप का ,
हाँ जी अंटा मेरे बाप का ….
ये हैं नेता इंडियन , करप्ट इंडियन ,
वी आर इंडियन , द ट्रू इंडियन।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply