Menu
blogid : 4721 postid : 638547

ऐसे काम जिन्हें दीपावली वाले दिन ना करें !!

Religious Mantra, Festivals, Vrat katha, Poojan Vidhi
Religious Mantra, Festivals, Vrat katha, Poojan Vidhi
  • 190 Posts
  • 264 Comments

क्या आप सालभर बहुत सारा पैसा कमाना चाहते हैं? क्या आप महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं? यदि हां, तो यहां कुछ ऐसे काम बताए जा रहे हैं जो आपको दीपावली के दिनों में (1 नवंबर से 5 नवंबर तक) नहीं करना चाहिए। यदि ये 7 काम करेंगे तो महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं की जा सकती है।


दीपावली के दिनों में ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाना चाहिए। जो लोग इस दिन सूर्योदय के बाद तक सोते रहते हैं उन्हें महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती है। विशेष रूप से दीपावली के दिन दिन जल्दी उठने का प्रयास करें। सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए।


कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर दिन में या शाम के समय सोना नहीं चाहिए। यदि कोई व्यक्ति बीमार है, वृद्ध है या कोई स्त्री गर्भवती है तो वह दिन में या शाम को सो सकती हैं। लेकिन स्वस्थ व्यक्ति को ऐसे समय में सोना नहीं चाहिए। शास्त्रों के अनुसार जो लोग ऐसे समय में सोते हैं वे निर्धन बने रहते हैं।


दीपावली के दिन पूजन विधि: वैभव लक्ष्मी पूजन विधि


diwali 2013
दीपावली के दिन क्रोध और जोर चिल्लाना भी अशुभ रहता है। जो लोग इस दिन क्रोध करते हैं या जोर से चिल्लाते हैं उन्हें लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है।


विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखें कि घर में किसी भी प्रकार का कलह या झगड़ा नहीं होना चाहिए। घर-परिवार के सभी सदस्य आपस में प्रेम से रहें और खुशी का माहौल बनाकर रखें। जिन घरों में झगड़ा या कलह होता है वहां देवी की कृपा नहीं होती है।


दीपावली के दिन घर में गंदगी नहीं होना चाहिए। घर का कोना-कोना एकदम साफ एवं स्वच्छ होना चाहिए। किसी भी प्रकार की बदबू घर में या घर के आसपास भी नहीं होना चाहिए।


शास्त्रों के अनुसार इस दिन किसी भी प्रकार का नशा भी वर्जित है। नशा वैसे भी स्वास्थ्य के हानिकारक ही है। जो लोग दीपावली के दिन नशा करते हैं वे सदैव दरिद्र ही बने रहते हैं। शास्त्रों में नशे को अभिशाप के समान माना गया है।



diwali 2013





Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh