Menu
blogid : 4721 postid : 630490

karva chauth: पति की लंबी उम्र और अखण्ड सौभाग्य के लिए खास उपाय

Religious Mantra, Festivals, Vrat katha, Poojan Vidhi
Religious Mantra, Festivals, Vrat katha, Poojan Vidhi
  • 190 Posts
  • 264 Comments

कल (22 अक्टूबर, मंगलवार) करवा चौथ है। यह महिलाओं का प्रिय त्योहार है। इसे करक चतुर्थी भी कहते हैं। पति की लंबी उम्र व अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन भगवान श्रीगणेश की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं दिन भर उपवास रखकर रात को चन्द्रमा को अध्र्य देने के बाद पति के दर्शन करती हैं और उसके बाद ही भोजन करती हैं।


इस व्रत की विधि इस प्रकार है-
करवा चौथ के दिन सुबह स्नान करके अपने पति की लंबी आयु, बेहतर स्वास्थ्य व अखंड सौभाग्य के लिए संकल्प लें और यथाशक्ति निराहार रहें। शाम के समय पूजन स्थान पर एक साफ लाल कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान शिव-पार्वती, स्वामी कार्तिकेय व भगवान श्रीगणेश की स्थापना करें। पूजन स्थान पर मिट्टी का करवा भी रखें। इस करवे में थोड़ा धान व एक रूपए का सिक्का रखें। इसके ऊपर लाल कपड़ा रखें। सभी देवताओं का पंचोपचार पूजन करें। लड्डुओं का भोग लगाएं। भगवान श्रीगणेश की आरती करें।


भगवान श्रीगणेश की आरती
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
माता जाकि पार्वती पिता महादेवा।।
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
एक दन्त दयावंत चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे मूसे की सवारी।।
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
अन्धन को आंख देत कोढिऩ को काया।
बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया।।
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
हार चढ़े फुल चढ़े और चढ़े मेवा।
लड्डïूवन का भोग लगे संत करे सेवा।।
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
दीनन की लाज रखो, शंभू  पुत्र वारी।
मनोरथ को पूरा करो, जय बलिहारी।।
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
माता जाकि पार्वती पिता महादेवा।।
दीनन की लाज रखो, शंभू  पुत्र वारी।
मनोरथ को पूरा करो, जय बलिहारी।।
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
माता जाकि पार्वती पिता महादेवा।।


जब चंद्रमा उदय हो जाए तो चंद्रमा का पूजन कर अध्र्य प्रदान करें। इसके पश्चात अपने पति के चरण छुएं व उनके मस्तक पर तिलक लगाएं। पति की माता (अर्थात अपनी सासूजी) को अपना करवा भेंट कर आशीर्वाद लें। यदि वे जीवित न हों तो परिवार की किसी अन्य सुहागन महिला को करवा भेंट करें। इसके पश्चात परिवार के साथ भोजन करें।

karva chauth puja

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh