Menu
blogid : 4721 postid : 686030

मकर संक्रांति पर इन उपायों को करना ना भूलें

Religious Mantra, Festivals, Vrat katha, Poojan Vidhi
Religious Mantra, Festivals, Vrat katha, Poojan Vidhi
  • 190 Posts
  • 264 Comments

हिंदू पंचांग के अनुसार पौष मास के शुक्ल पक्ष में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन सूर्य धनु राशि के निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है इसीलिए ये पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान का फल सौ गुना होकर दानदाता को प्राप्त होता है। ज्योतिष के अनुसार राशि अनुसार दान करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। आप भी जानिए मकर संक्रांति के दिन राशि अनुसार क्या दान करें।

मेष- मेष राशि वाले (चू, चे, ला, ल, ली, लू, ले लो, अ नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) आकर्षक और प्रभावशाली स्वभाव वाले होते हैं। इनका व्यक्तित्व रूआबदार और मर्दाना होता है जिससे हर तरह की लड़की इन पर तुरंत ही आकर्षित हो जाती हैं। ज्योतिष के अनुसार मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन मच्छरदानी एवं तिल का दान करें तो शीघ्र ही हर मनोकामना पूरी होगी।

वृषभ- वृष राशि वाले जिनके नाम का पहला अक्षर (ई, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो) से शुरू होता है वे उत्तम श्रेणी के प्रेमी होते हैं। वृष राशि वालों को प्रेम संबंध बनाने में महारत हासिल होती है। ये लोग बहुत जल्द किसी से भी प्रेम संबंध बनाने में सक्षम होते हैं। ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन ऊनी वस्त्र एवं तिल का दान करें तो शुभ रहेगा।

मिथुन- जिन व्यक्तियों के नाम का पहला अक्षर का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा। हो उन लोगों के जीवन में सामान्यत: कई प्रेम संबंध होते हैं। इनके जीवन में कई प्रेम संबंध रहते हैं। इसी वजह से कई लोगों की एक से अधिक शादियां भी हो जाती है।ज्योतिषियों के अनुसार इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग यदि मकर संक्रांति के दिन तिल एवं मच्छरदानी का दान करें तो बहुत लाभ होगा।

कर्क- इस राशि के लोग मूडी होते हैं इनके नाम का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो होता है। ये अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार होते हैं और उसे जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं। इन लोगों में निर्णय लेने की क्षमता इतनी अच्छी नहीं होती, इनका दिमाग स्थिर नहीं रहता है। ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी चंद्र है। इस राशि के लोगों के लिए मकर संक्रांति पर तिल, साबूदाना एवं ऊन का दान करना शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा।

सिंह- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि वाले लोगों का नाम मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे अक्षरों से शुरू होता है। इन लोगों का व्यक्तित्व सिंह के समान होता है। ये लोग खुले विचारों वाले होते हैं और आकर्षक व्यक्ति के धनी होते हैं। इनकी आवाज में एक खास खिंचाव होता है। ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। मकर संक्रांति के दिन इस राशि के लोग तिल, कंबल व मच्छरदानी अपनी क्षमतानुसार दान करें।

कन्या- कन्या राशि के लोग जिनके नाम का पहला अक्षर टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन्हें सुख-सुविधाओं वाला जीवन ज्यादा पसंद होता है। अपने परिवार के प्रति इतना गहरा झुकाव होता है, परिवार के लिए ये कुछ भी त्याग कर सकते हैं।ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन तिल, कंबल, तेल, उड़द दाल का दान करें।

तुला- रा, रि, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते। इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लोग तुला राशि के होते हैं। तुला राशि के लोगों का सोचने-समझने का स्तर काफी ऊंचा होता हैं। यह लोग काफी आसानी से किसी भी बात को समझ लेते हैं। रिश्ते निभाने में इन्हें काफी सुकून मिलता है। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग तेल, रुई, वस्त्र, राई, मच्छरदानी दान करें।

वृश्चिक- जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर तो, ला, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू। है वे वृश्चिक राशि के होते हैं। इन लोगों में अहं की भावना काफी होती है जिससे कई बार इनके विवाद होते रहते हैं। इन्हें परिवार और मित्रों से पूरा सहयोग प्राप्त होता है। इन्हें रोमांटिक प्रेमियों की श्रेणी रखा जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग गरीबों को चावल और दाल की कच्ची खिचड़ी दान करें साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार कंबल भी।

धनु- धनु राशि यानी जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे। हैं। इस राशि के लोग काफी संवेदनशील और खुशमिजाज होते हैं। यह हर पल को खुशी के साथ गुजारना चाहते हैं। इन्हें जीवन पूरी स्वतंत्रता के साथ जीना पसंद है। ये अपने जीवन साथी का पूरा सम्मान करते हैं।
ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन तिल व चने की दाल का दान करें तो विशेष लाभ होगा।

मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी। इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लोग मकर राशि के होते हैं। मकर राशि के लोग सामान्यत: सोचते हैं कि उन्हें किसी की जरूरत नहीं। वे खुद हर कार्य करने में सक्षम होते हैं। इस राशि के लोग थोड़े जिद्दी स्वभाव के भी होते हैं। ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शनि है। ये लोग मकर संक्रांति के दिन तेल, तिल, कंबल और पुस्तक का दान करें तो इनकी हर मनोकामना पूरी होगी।

कुंभ- जिन लोगों के नाम पहला अक्षर गु, गे, गो, सा, सी, सु, से सो, सा। है वे कुंभ राशि के होते हैं। इस राशि के लोग काफी भावुक और हर कार्य को दिल से करने वाले होते हैं। इस राशि के लोग अपना जीवन स्वतंत्रता से जीना चाहते हैं। अपने जीवन साथी पर पूरा विश्वास रखते हैं। ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन तिल, साबुन, वस्त्र, कंघी व अन्न का दान करें।

मीन- दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची। इन अक्षरों से शुरू होने नाम के लोग मीन राशि के होते हैं। इस राशि के लोग अति भावुक होते हैं। इन्हें कोई भी आसानी से प्रभावित कर सकता है। यह लोग प्रेम में अटूट संबंध बनाए रखना चाहते हैं परंतु इनका दिल कई बार टूटता है। ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी गुरु है। मकर संक्रांति के दिन ये लोग तिल, चना, साबूदाना, कंबल व मच्छरदानी दान करें।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh