Menu
blogid : 7604 postid : 41

हम सबको देना गिरफ्तारी

samajik kranti
samajik kranti
  • 69 Posts
  • 1962 Comments

अन्ना सिर्फ नहीं है अन्ना,
अन्ना है आवाज हमारी।
अन्ना ऐसा भूत बन गया,
नेता डरते भ्रष्टाचारी।।
दलित और पीड़ित थे हम सब,
दे आवाज जगाया हमको।
हमें क्रांति की राह दिखाई,
हम सब अन्ना के अभारी।।
देश लुटा है नेताओं से,
बहुत सहे हमने घोटाले।
सुख भोगा पहले सत्ता का,
अब आई है जेल की बारी।।
हुये एक जुट सारे नेता,
लोकपाल मजबूत बने न।
देख लिया हमने संसद में
इन नेताओं की मक्कारी।।
सत्ता के अभिमान में बोलें,
भटके लोगों का है अनशन।
केवल अन्ना टीम नहीं यह,
टोली है यह क्रांतिकारी।।
अभी नहीं तो कभी नहीं फिर
भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी।
अन्ना के इस आवाहन पर,
हम सबको देना गिरफ्तारी।।
जाति-धर्म की बात उठाकर,
आन्दोलन को तोड़ न दें यह।
इनकी बातों में न आयें,
हम जनता की जिम्मेदारी।।
क्रांतिकारियों पर पहले भी,
कई झूठे आरोप लगे हैं।
नेताओं की इन चालों को,
समझ रही है जनता सारी।।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply