Menu
blogid : 319 postid : 1398153

सुशांत सिंह राजपूत के खाते से निकाले गए 15 करोड़ रुपये, अभिनेत्री रिया और उनके भाई पर शक, जानिए मुंबई पुलिस की जांच में क्या क्या मिला

 

Rizwan Noor Khan
Rizwan Noor Khan3 Aug, 2020

 

 

 

भिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर हो रही जांच का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जांच के विभिन्न पहलुओं को लेकर बिहार और महाराष्ट्र पुलिस में ठन गई है। इस बीच मुंबई पुलिस ने बताया है कि सुशांत के बैंक अकाउंट में 18 करोड़ रुपये थे, जिसमें से 15 करोड़ रुपये निकाले गए हैं। निकाली गई रकम को लेकर पुलिस ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खातों की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

जान देने की परिस्थिति जांच का मुख्य विषय
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा कि जांच का मुख्य विषय है कि ‘ऐसी क्या परिस्थितियां थी कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जान ली’। इस विषय को ध्यान में रखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 56 लोगों के बयान लिए जा चुके हैं। हर एंगल की जांच की जा रही है। चाहे वो पेशेवर प्रतिद्वंद्विता, फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन या हेल्थ से संबंधित जांच हो।

 

 

 

 

बायपोलर डिसआर्डर से जूझ रहे थे सुशांत
मुंबई पुलिस आयुक्त ने सुशांत की हेल्थ को लेकर कहा कि जांच में पता चला है कि सुशांत को बायपोलर डिसआर्डर था। उनके साइकेट्रिस्ट उनका इलाज कर रहे थे और वो निरंतर दवाईयां लेते थे। उन्होंने कहा कि सुशांत के पिता, तीन बहनों और जीजा का बयान 16 जून को दर्ज किया गया था। उस समय उन्होंने कोई संदेह नहीं उठाया और न ही उन्होंने हमारी जांच में किसी चूक के बारे में शिकायत की। जांच में किसी नेता का नाम सामने नहीं आया है।

 

 

 

 

सुशांत के बैंक अकाउंट में थे 18 करोड़ रुपये
एएनआई के अनुसार मुंबई पुलिस आयुक्त ने कहा कि बिहार पुलिस की FIR में लिखा है कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये निकाले गए। मुंबई पुलिस की जांच में पाया गया कि सुशांत के खाते में 18 करोड़ रुपये थे, जिसमें से लगभग 4.5 करोड़ रुपये अभी भी हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खाते में कोई भी पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है, लेकिन विस्तार से जांच चल रही है।

 

 

 

 

रिया और उसके भाई ने 90 में खर्च कर दिए 3 करोड़
मामले की जांच में जुटी बिहार पुलिस ने सुशांत के 3 बैंक अकांउट की डिटेल्स हासिल की हैं। जिसमें पता चला है कि रिया चक्रवर्ती और उसके भाई ने सुशांत के खाते से 90 दिनों में 3 करोड़ रुपये निकाले थे। यह रुपये होटल के बिल्स, एयरलाइंस की टिकट और शापिंग में खर्च किए गए थे। यह तथ्य आने के बाद से मुंबई पुलिस के शक के घेरे में रिया चक्रवर्ती का भाई भी है। पुलिस दोनों लोगों के खातों की जांच कर रही है।…NEXT

 

 

 

Read More:

सुशांत सिंह राजपूत की एक और फैन ने जान दी, एक महीने में 4 टीनएजर्स ने लगाई फांसी

सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को मिली फिल्म, सुशांत ​की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में बनेंगे सुशांत

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मूवी रिलीज करने की होड़, हॉटस्टार के बाद नेटफ्लिक्स ने जारी की मूवी लिस्ट

कनिका कपूर से शुरू हुआ कोरोना अमिताभ बच्चन तक पहुंचा, ये 10 सेलीब्रिटीज हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव

लगातार 500 कुश्तियां जीतने वाले दारा सिंह के इश्क और किंगकांग की मूछें उखाड़ने के किस्से

 

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh