Menu
blogid : 319 postid : 1389750

सलमान से मिलने के लिए लड़की ने पार की दीवानगी की हद! सिक्‍योरिटी गार्ड्स ने पहुंचाया थाने

बॉलीवुड सितारों के लिए फैंस की दीवानगी जगजाहिर है। लोग अपने चहेते सितारों को देखने और उनके साथ सेल्‍फी लेने के लिए दीवाने रहते हैं। कभी-कभी ऐसी खबरें भी आती हैं, जब फैंस फेवरेट बॉलीवुड स्‍टार्स के लिए दीवानगी की हद पार कर जाते हैं। ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है, जो सलमान से जुड़ा है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान से मिलने के लिए उनकी एक फैन ने दीवानगी की हद पार कर दी। खासबात यह है कि ये फैन एक नाबालिग लड़की है। आइये आपको पूरा मामला बताते हैं।

 

 

सलमान के अपार्टमेंट की दीवार फांदने की कर रही थी कोशिश

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोपाल निवासी 15 वर्षीय एक लड़की बॉलीवुड स्टार सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली यह लड़की भोपाल के बेरसिया इलाके की रहने वाली है। मंगलवार को यह लड़की सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की दीवार फांदने की कोशिश कर रही थी, तभी उसे सिक्योरिटी गार्ड्स ने देख लिया। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड्स उसे बांद्रा पुलिस थाने ले गए। वहां लड़की ने पुलिस को पूरी जानकारी दी।

 

गार्ड्स ने कर दिया था मना

 

 

लड़की ने पुलिस को बताया कि वह सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है और घर से भागकर मुंबई उनसे मिलने आई है। मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम लड़की अपना घर छोड़कर मुंबई आई थी। मंगलवार को यहां पहुंचने के बाद उसने गैलेक्‍सी अपार्टमेंट के गेट से परिसर में घुसने की कोशिश की, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे अंदर जाने नहीं दिया। उसने पूछताछ में बताया कि सलमान खान से मिलना उसका सपना था और उसने गार्ड्स से सिफारिश की कि वे उसे सलमान से मिलने की इजाजत दे दें। गार्ड्स ने लड़की को यह कहते हुए मना कर दिया कि सलमान घर पर नहीं है। इसके बाद लड़की ने फैसला किया कि वह दीवार फांदकर सलमान से मिलने जाएगी।

 

परिजन ने दर्ज कराया अपहरण का केस

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के बाद लड़की को डोंगरी चिल्ड्रन होम भेज दिया गया। वहीं, दूसरी तरफ रविवार को जब लड़की घर नहीं पहुंची, तो उसके परिजन ने सोमवार को उसके अपहरण का केस स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज कराया। मुंबई पुलिस ने बेरसिया थाना पुलिस को लड़की के बारे में सूचित किया, तो उन्हें पता चला कि वहां की पुलिस भी लड़की की तलाश कर रही है। मुंबई पुलिस किसी तरह लड़की के परिजनों से संपर्क करने में कामयाब हुई और फिर उन्हें उनकी बेटी की सूचना दी गई…Next

 

Read More:

IPL में शानदार रहा स्मिथ-वॉर्नर का प्रदर्शन, अब ये 5 खिलाड़ी हो सकते हैं दावेदार

आयरन मैन से बाहुबली तक, इन 5 सुपरहीरोज को TV के कलाकारों ने दी हिंदी में आवाज

मायावती ने उपचुनावों में सपा से दूरी बनाकर चला बड़ा सियासी दांव!

 

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh