Menu
blogid : 319 postid : 1390112

जब ब्रेकअप के बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आईं ये 4 जोड़ियां, हिट रहीं फिल्‍में

बॉलीवुड में एक्‍टर-एक्‍ट्रेस के रिश्‍ते बनना और बिगड़ना आम बात है। इस इंडस्‍ट्री में कौन, कब तक, किसके साथ रहेगा, यह किसी को नहीं पता होता। आमतौर पर ब्रेकअप के बाद सितारे एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं। इतना ही नहीं, वे साथ में फिल्‍मों में काम करने से भी कतराते हैं। मगर बॉलीवुड में कुछ ऐसे कपल्‍स भी हैं, जिन्‍होंने ब्रेकअप के बाद साथ में फिल्‍म में काम किया और वो फिल्‍में हिट भी हुईं। आइये आपको बॉलीवुड की ऐसी ही चार जोड़ियों के बारे में बताते हैं।

 

 

दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर

 

 

फिल्म ‘बचना ए हसीनो’ में दीपिका और रणबीर की केमेस्ट्री के लोग दीवाने थे। फैंस तब और भी खुश थे, जब ये एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। पब्लिक इवेंट, एयरपोर्ट जैसी जगहों पर इन्हें साथ देखकर लोगों को बेहद खुशी होती थी। इसके बाद दोनों के ब्रेकअप ने फैंस को हैरान कर दिया। लोगों को लगा कि अब इस खूबसूरत कपल को दोबारा फिल्मों में नहीं देख पाएंगे। मगर दोनों की आपसी समझ और दोस्ती इन्हें फिर बड़े पर्दे पर साथ ले आई। दोनों ने सुपरहिट फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ देकर अपने फैंस को खुश कर दिया।

 

रणवीर सिंह-अनुष्का शर्मा

 

 

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि अनुष्का और रणवीर फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के दौरान रिलेशन में थे। इसके बाद दोनों फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिक्की बहल’ में भी साथ नजर आए। मगर ब्रेकअप के बाद इनके रिश्ते बदल गए। दोनों अपने फिल्मी करियर में बिजी हो गए। इसके बाद फिल्म ‘दिल धडकने दो’ में एक जोड़ी के रूप में दोबारा साथ आए। इस फिल्म में भी इनकी केमेस्ट्री वैसी ही थी, जैसी इनकी पहली फिल्म में देखी गई थी। इन्हें दोबारा साथ देखकर फैंस काफी खुश थे और फिल्म हिट साबित हुई।

 

सलमान खान-कटरीना कैफ

 

 

एक समय था जब सलमान और कटरीना के रिलेशन की खबरें सुर्खियों में रहती थीं। ऐसा भी कहा जाता था कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। कैट, रणबीर के प्यार में पड़ गईं, जो पहले से ही दीपिका को डेट कर रहे थे। इसके बाद भी कैट और सलमान के बीच दोस्ती का रिश्ता रहा। दोनों ने साथ में साल 2012 में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एक था टाइगर’ और 2017 में ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी हिट फिल्‍में दीं।

 

करीना कपूर-शाहिद कपूर

 

 

करीना और शाहिद बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल में से एक थे। दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट किया। मगर फिल्म ‘टशन’ के दौरान करीना सैफ अली खान के करीब आ गईं और शाहिद को छोड़ दिया। इसके बाद कई सालों तक दोनों को साथ नहीं देखा गया। सालों बाद फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में दोनों फिर साथ आए। ये बात अलग है कि फिल्म में दोनों कहीं भी एक फ्रेम में नहीं दिखे, लेकिन फिल्म जबरदस्त हिट रही। इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को आइफा बेस्ट एक्टर अवाॅर्ड से भी नवाजा गया…Next

 

Read More:

रवि किशन से निरहुआ तक, 1 फिल्म की इतनी फीस लेते हैं ये भोजपुरी सितारे

अमिताभ की वो हीरोइन, जिसके बचपन में ही हो गई थी आकस्मिक मौत की भविष्यवाणी

इस मॉडल को 8 साल तक लारा ने किया था डेट, रह चुकी हैं मिस यूनिवर्स

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh